UP Crime: डासना जेल में 140 एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने से हड़कंप, होगी 5500 कैदियों की जांच

TANSEEM HAIDER

17 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

UP Jail News: 140 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर आने के बाद सभी कैदियों की एचआईवी जांच कराई जा रही है।

CrimeTak
follow google news

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की जिला कारागार (Jail) में 140 एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) कैदियों (Jail Inmates) के मिलने का मामला सामने आया है। 140 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर से जेल प्रशासन और अधिकारियों में हड़कंप है। यह खबर आने के बाद जेल में मौजूद सभी कैदियों की एचआईवी जांच कराई जा रही है।  

आपको बताते चलें गाजियाबाद की जिला कारागार में इस समय 5500 कैदी है जिनमें से कुछ की जांच पर 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कुछ कैदियों को टीबी के लक्षणों की भी पुष्टि हुई है। कुछ कैदी टीवी रोग से पीड़ित निकले हैं।

यह भी पढ़ें...

इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और अब इतनी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव के दिन मिलने की वजह की भी जांच की जा रही है।एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का ऐड्स कंट्रोल सोसायटी की मदद से इलाज किया जाएगा।

जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बंदियों की संख्या का आंकड़ा चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि नए बंदियों के जेल में पहुंचने पर परीक्षण आदि कराए जाते हैं यह संख्या लगभग 125- 150 के आसपास बनी रहती है। इनमें काफी संख्या में कैदी नशे के आदी होते हैं नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज के इस्तेमाल से संक्रमण का शिकार हो जाते हैं।

कुछ बंदी सजा काटकर जेल से निकल जाते हैं और कुछ नए बंदी लगातार आते रहते हैं। वही डासना जेल में टीवी के भी 17 मरीज सामने आए हैं जिनको अलग से आइसोलेट वार्ड में रखा गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है । हापुड़ और गाजियाबाद की जेल एक ही होने की वजह से यहां कैदियों की संख्या अधिक है।

    follow google newsfollow whatsapp