Salman Khan Case: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बिश्नोई की और से स्पेशल कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। इस अपील में मुंबई पुलिस या जांच एजेंसी द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई की जानकारी देने की मांग की गई है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने अभिनेता के घर पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई को आरोपी नंबर 1 बताया है।
Salman Case: सलमान खान केस में लॉरेंस बिश्नोई को चाहिए एक-एक जानकारी! लॉरेंस बिश्नोई की नई चाल!
25 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 25 2024 4:36 PM)
Salman Khan Case: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
ADVERTISEMENT
आरोपियों की तस्वीर
लॉरेंस बिश्नोई की नई चाल!
ADVERTISEMENT
इस सिलसिले में बिश्नोई के वकील ने अदालत से मौखिक निवेदन किया कि किसी भी कार्रवाई से पहले हमें सूचित किया जाए। विशेष अदालत ने पूरे मामले में आरोपी की मौखिक दलीलें स्वीकार कर ली हैं। ऐसे में क्या अब लॉरेंस बिश्नोई को सारी जानकारियां मुहैया कराई जाएगी, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। सलमान खान फायरिंग केस में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। इनसे पूछताछ में ये खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने अनमोल बिश्नोई के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। अनमोल लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। ऐसे में तार लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ते हैं, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई पहले भी सलमान खान को धमकी दे चुका है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई ड्रग मामले में साबरमती जेल में बंद हैं। ड्रग्स मामले में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एनआईए कोर्ट में कार्रवाई जारी है, अब सारे केस एक साथ चलेंगे।
वो हथियार बरामद, जो नदी में फेंका था!
उधर, सलमान फायरिंग केस में पुलिस को वो हथियार भी मिल गया था, जो आरोपियों ने तापी नदी में फेंका था। इससे पहले जांच में ये बात सामने आई थी कि आरोपियों ने सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी और फिर फायरिंग की थी। जिस बाइक से शूटर आए थे, वो बाइक उन्होंने रायगढ़ जिले के पेन तहसील के रहने वाले एक आदमी से खरीदी थी। उसने खुलासा किया है कि उसने ही इस बाइक को कुछ समय पहले उन्हें बेच दिया था। इस काम के लिए आरोपियों को 4 लाख रुपए दिए गए थे। ये काम अनमोल बिश्नोई ने आरोपियों को सौंपा था।
आरोपियों ने की थी रेकी
मुंबई पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से मुंबई और उसके आसपास के शहरों में ही थे। बाइक खरीदने के बाद उन्होंने सलमान के घर के बाहर रेकी भी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रेकी एक बार नहीं, बल्कि कई बार की थी। आरोपियों ने रेकी सिर्फ सलमान के घर की ही नहीं, बल्कि बांद्रा से निकलने के लिए हर एक सड़क की भी रेकी की थी। यही वजह है कि आरोपियों ने माउंट मेरी की सड़क चुनी, जहां आसानी से बाइक पार्क की और फिर फरार हो गए। हालांकि बाद में आरोपी पकड़े गए।
सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपडेट
सुबह 5 बजे के करीब बाइक पर 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की। करीब 5 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक बुलेट बालकनी के जरिए घर में गई, एक दीवार पर लगी और 3 जमीन पर। पुलिस को एक जिंदा कार्टेज भी मिला। आरोपी महबूब स्टूडियो की तरफ गए, वहां ऑटो वाले से वसई हाईवे का रास्ता पूछा। आरोपी फिर माउंट मेरी चर्च की दिशा में गए। वहीं पर बाइक छोड़ी फिर वहां से सीसीटीवी ट्रेल में आरोपी बाइक छोड़कर किसी अन्य गाड़ी से निकल गए। बाद में आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENT