Russia-Ukraine Conflict : यूक्रेन में क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला !

CHIRAG GOTHI

24 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

रूस ने यूक्रेन में क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से किया हमला, सैन्य कार्यवाही पर अमेरिका की प्रतिक्रिया आई, Get latest updates of Russia Ukraine war, crime news in Hindi and more on CrimeTak.in

CrimeTak
follow google news

यूक्रेन-रूस में अब जंग शुरू हो गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत वहां अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं। कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा Kharkiv शहर में भी ब्लास्ट हुए। इससे पहले गुरुवार सुबह ही Donetsk में पांच धमाके हुए थे। धमाकों का यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें...

वहीं यूएन की इस आपातकालीन मीटिंग में यूक्रेन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति (पुतिन) ने ऑन रिकॉर्ड जंग का ऐलान किया है। अब इस संस्था (UN) की जिम्मेदारी है कि वह जंग को रोके।

अमेरिका की प्रतिक्रिया आई

यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है।

    follow google newsfollow whatsapp