चंडीगढ़ MMS केस : मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो लीक मामले की जांच अब SIT करेगी। इसमें तीन महिला अधिकारी शामिल है, जो इसकी जांच करेगी। आईपीएस गुरप्रीत देव इस टीम के हेड है। ये जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी ने दी।
Mohali Update: मोहाली वीडियो लीक मामले की जांच अब SIT के हवाले!
19 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
Mohali Girls Video: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो लीक होने पर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है इनमें से 2 को शिमला से गिरफ्तार किया गया है More Crime News on CrimeTak
ADVERTISEMENT
डीजीपी ने कहा, ' जो भी इस सिलसिले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी मामले की गहनता से जांच करेगी और दोषियों को पकड़ेगी। '
ADVERTISEMENT
इससे इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वॉर्डन को भी सस्पेंड कर दिया है। इनमें से एक वॉर्डन का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो आरोपी छात्रा को फटकार लगाते दिख रही थी।
क्या था पूरा मामला ?
शनिवार रात को प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सैकड़ों छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उनका दावा था कि हॉस्टल की ही एक लड़की ने उनके नहाते हुए वीडियो बनाए और उसे लीक किए। छात्राओं का दावा है कि आरोपी छात्रा ने कई लड़कियों के वीडियो बनाए थे। हालांकि, पुलिस ने छात्राओं के इस दावे को खारिज कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत केस दर्ज किया था।
ADVERTISEMENT