जम्मू-कश्मीर : कश्मीर में ग्रेनेड हमले में दो लोग घायल

PTI

16 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)

जम्मू-कश्मीर : कश्मीर में ग्रेनेड हमले में दो लोग घायल

CrimeTak
follow google news

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को आतंकवादियों के दो ग्रेनेड हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के एक नागरिक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने एक घंटे के भीतर दो ग्रेनेड हमले किए। उन्होंने बताया कि पहला हमला बडगाम जिले के चदूरा में अल्पसंख्यक बस्ती में किया गया, जबकि दूसरा हमला श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष पर।

यह भी पढ़ें...

पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ''आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। इलाके की घेराबंदी की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आतंकवादियों ने कश्मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष पर ग्रेनेड फेंका, जिससे एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।''

    follow google newsfollow whatsapp