Delhi Rape News: दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में पिस्तौल (Pistol) की नोक पर एक लड़की (Girl) को अगवा (Kidnap) कर लिया गया उसके साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FIR) कर दर्ज कर दो आरोपियों (Accused) की तलाश (Hunt) शुरू कर दी है। दरअसल पीड़ित युवती लोगों की घरों में केयरटेकर का काम करती है और फतेहपुर बेरी इलाके में किराए के मकान में रहती है।
Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर लड़की को अगवा कर गैंगरेप
01 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)
Delhi News: मंदिर के बाहर से लड़की को अगवा किया गया और जंगल में ले जाकर किया रोप, आरोपियों ने लड़की के जावर भी लूट लिए।
ADVERTISEMENT
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की शाम को वो मैदान गढ़ी इलाके की एक मंदिर में पूजा करने गई थी। जब वो मंदिर के बाहर निकली तभी मंदिर के बाहर एक शख्स ने पिस्तौल दिखाकर उसे अगवा कर लिया। युवती पिस्तौल देखकर बेहद घबरा गई जिसके बाद आरोपी उसको अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया।
ADVERTISEMENT
जहां फतेहपुर बेरी के जंगल में आरोपी का एक साथी पहले से ही मौजूद था। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर बारी बारी से युवती के साथ रेप किया। इतना ही नहीं रेप करने के बाद आरोपी लड़की के गले में पड़ी सोने की चेन भी लूट कर फरार हो गए।
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि युवती बहुत डरी और सहमी हुई है। काफी हिम्मत जुटाकर 30 अगस्त को पीड़िता ने मैदान गढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की एक टीम ने लड़की की काउंसलिंग करवाई है और मेडिकल करवा कर बयान दर्ज किए है।
ADVERTISEMENT