अफगानिस्तान से क्या है शाहरुख-सलमान का रिश्ता?

FARRUKH HAIDER

25 Aug 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:03 PM)

बॉलीवुड में काम करने वाले कुछ भारतीय सितारों का अफगानिस्तान से खास रिश्ता रहा है, इनमें शाहरुख से लेकर सलमान तक कई बड़े सितारे शामिल हैं।

CrimeTak
follow google news

बॉलीवुड और अफगानिस्तान का रिश्ता काफी खास है। वहां ना सिर्फ हिंदी फिल्मों को पसंद किया जाता है बल्कि बॉलीवुड में काम करने वाले कई सितारों का अफगानिस्तान से रिश्ता भी है। आइए आपको बताते हैं उन सुपर स्टार्स के बारे में जिनका ताल्लुक अफगानिस्तान से है।

यह भी पढ़ें...

सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान का एक खास रिश्ता अफगानिस्तान से है। उनके परदादा वहां से भारत में आए थे, उस दौरान अफगानिस्तान में खूब लड़ाईयां होती थी। इस वजह से सलीम खान के परदादा वहां से भारत में आ गए, उन्होंने भारत में आने के बाद मध्य प्रदेश में अपना निवास स्थान बनाया। सलमान खान, सलीम खान के बेटे हैं। ऐसे में सलमान खान का भी अफगानिस्तान से खास रिश्ता है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अक्सर कई मौकों पर खुद को अफगानी पठान कहते रहे हैं, शाहरुख बताते हैं कि उनके दादा अफगानिस्तान के रहने वाले थे। हालांकि आज़ादी से पहले शाहरुख खान का परिवार आज के पेशावर यानी पाकिस्तान आ गया था, लेकिन चूंकि शाहरुख के पिता कांग्रेस से जुड़े हुए थे और गांधी जी के समर्थक और जिन्ना के घोर विरोधी थे लिहाज़ा वो पाकिस्तान से भारत शिफ्ट हो गए थे।

अर्शी खान (Arshi Khan)

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम अर्शी खान की जड़ें अफगानिस्तान में हैं। वो एक अफगान पठान हैं और उनका परिवार यूसुफजई जातीय समूह से संबंधित है। अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में खिलासा किया था कि उनके दादा अफगानिस्तान से भारत चले आये थे और भोपाल में जेलर थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपनी अफगान जड़ों के बावजूद, वो अपने माता-पिता और दादा-दादी की तरह एक भारतीय नागरिक हैं।

कादर खान (Kadar Khan)

90 के दशक के मशहूर एक्टर कादर खान को आज भी करोडों लोग याद करते हैं। इस कलाकार ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के मस्तिष्क पर एक ऐसी छाप छोड़ी है, जो सदियों तक नहीं मिटने वाली। कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उनके पिता कंधार माता बलूचिस्तान की रहने वाली थी। हालांकि कुछ समय बाद उनका परिवार भारत के  मुंबई शहर में आकर बस गया था।

फिरोज खान (Feroz Khan)

मशहूर एक्टर फिरोज खान को कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड में उनकी कई फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुईं। फिरोज खान अफगानिस्तान के पठान थे।

    follow google newsfollow whatsapp