दबंग सलमान की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात, कोलकाता में सलमान के शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, देखिए Video

ADVERTISEMENT

Salman Khan Kolkata: करीब 14 साल बाद सलमान का कोई शो कोलकाता में हो रहा है। सलमान को मिली धमकियों के बाद ईस्ट बंगाल क्लब मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

social share
google news

Salman Khan Kolkata Video: बॉलीवुड दबंग सलमान ख़ान ने कोलकाता के कालीघाट जाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुलाकात के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने दुशाला ओढ़ाकर सलमान का स्वागत किया। दरअसल सलमान खान आज यानि 13 मई को ईस्ट बंगाल क्लब ग्राउंड में “दबंग द टूर रीलोडेड” शो में हिस्सा ले रहे हैं। इस  कार्यक्रम में सलमान परफॉर्म करेंगे। 

आपको बता दें कि करीब 14 साल बाद सलमान का कोई शो कोलकाता में हो रहा है। सलमान को मिली धमकियों के बाद ईस्ट बंगाल क्लब मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सलमान के साथ इस प्रोग्राम में कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडीस के अलावा पूजा हेगडे़, प्रभु देवा और गुरु रंधावा शामिल होंगे। सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए भी इस प्रोग्राम की जानकारी शेयर की है। 

धमकी के चलते ही नई बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बैक टू बैक इन दिनों धमकियां मिली हैं। हाल में ही एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। सलमान खान ने लगातार जान से मारने की मिल रही धमकी के चलते ही नई बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी है। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

 

 

सलमान खान को मिली हैं धमकियां 


सलमान ने निसान पेट्रोल एसयूवी को अपने गाड़ी के काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। सलमान खान की ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल मिले थे।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT