Video: सैलून वाले भैया ने काटा था मेरे भाईयों का गला, चश्मदीद बच्चे का ये बयान सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

Shocking Video: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो भाईयों के कत्ल का वो चश्मदीद बच्चा इन हत्याओं के बाद भी दोनों को 'सैलून वाले भैया' बोल रहा है।

social share
google news

UP Crime Video: बदायूं में आयुष, पीयूष के हत्यारे जावेद, साजिद किसी पंथ को मानते थे या नहीं लेकिन तीसरे बच्चे पीयूष के संस्कार सुन आपकी आंखों में आँसू आ जाएंगे। दो भाईयों के कत्ल का वो चश्मदीद बच्चा इन हत्याओं के बाद भी दोनों को 'सैलून वाले भैया' बोल रहा है। माँ 'दुकान बंद' की जगह 'दुकान बढ़ाने' जैसे शब्द इस्तेमाल कर रही हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार किस कदर सीधा साधा है।

सैलून वाले कातिल भैया

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों को गला काट कर मार डाला गया। हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।  बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक साजिद ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी।

दो सगे भाइयों की गला काट कर हत्या

गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस के मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यह घटना घटित हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बाइक में तोड़फोड़ की, और दुकानें भी तोड़ी गईं।  

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर वारदात

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

(PTI)

ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT