बेंगलुरु मर्डर मिस्ट्री: STD कोड '080' और कटी उंगली का वो निशान, जिससे फोन बूथ पर दबोचा गया शातिर कातिल
ADVERTISEMENT
2002 के सनसनीखेज मां-बेटी मर्डर केस की वो दास्तान, जहां ना सीसीटीवी था ना मोबाइल सर्विलांस बस एक STD कोड ने खोल दिया राज।
2002 के सनसनीखेज मां-बेटी मर्डर केस की वो दास्तान, जहां ना सीसीटीवी था ना मोबाइल सर्विलांस बस एक STD कोड ने खोल दिया राज।
1 फरवरी 2002 की शाम बेंगलुरु के एक पॉश इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद फ्लैट के अंदर 35 वर्षीय महिला और उनकी 4 साल की मासूम बच्ची की खून से लथपथ लाशें मिलीं। अलमारी का ताला टूटा था और जेवरात गायब थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई, क्योंकि दरवाजे पर जबरन एंट्री का कोई निशान नहीं था यानी कातिल कोई जान-पहचान वाला ही था। उस दौर में ना तो सीसीटीवी कैमरे थे और ना ही आधुनिक मोबाइल टेक्नोलॉजी। बेंगलुरु पुलिस के जांबाज अफसर अब्दुल अजीम की टीम ने तफ्तीश शुरू की, लेकिन कातिल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की नजर एक पुराने कर्मचारी पर टिकी, जो वारदात के बाद से गायब था। तफ्तीश के बीच एक दिन अचानक गुजरात के सूरत स्थित एक पब्लिक टेलीफोन बूथ से कॉल आती है। पुलिस तुरंत सूरत के उस एसटीडी बूथ पर सादी वर्दी में घात लगाकर बैठ जाती है। तभी बूथ की डिस्प्ले स्क्रीन पर एक एसटीडी कोड चमकता है और अफसर की नजर कॉल कर रहे शख्स की छोटी उंगली के कटीले निशान पर पड़ती है... क्या '080' कोड डायल करने वाला ही वो शातिर दरिंदा था? आखिर फोन रखते ही पुलिस ने कैसे बिछाया कातिल को दबोचने का अंतिम जाल?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










