एक होटल में पति-पत्नी और पत्नी का बॉयफ्रेंड, पत्नी ने पति के लिए बनाया ज़हरीला पैग, अयोध्या वाली ख़ूनी साजिश का खुलासा

ADVERTISEMENT

UP Crime: यूपी में पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची साजिश, खुद बनाया जहरीली शराब वाला पैग, साजिश की गहराई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

social share
google news

कानपुर से रंजय सिंह की रिपोर्ट

UP Crime News: ये कहानी उस औरत की जिसने खुद अपने हाथों अपनी मांग में अपने शौहर का लहू भर लिया। जी हां इस औरत ने खुद अपने ही हाथों अपने सुहाग का क़त्ल कर दिया और क़त्ल करने के बाद इसने उसकी लाश को चिता के हवाले कर दिया। दरअसल उसने मांग में सिंदूर तो पति के नाम का लगा रखा था लेकिन उसके दिल में कोई और बस रहा था। उसके सामने एक तरफ पति था और दूसरी तरफ नया-नया प्यार। वो पति को छोड़ना भी नहीं चाहती थी और प्यार से दूर भी नहीं जा सकती थी। और बस यहीं से धोखे की इस कहानी की शुरूआत होती है।

होटल के कमरे में पति और बॉयफ्रेंड

दरअसल कानपुर के नौबस्ता में रहने वाले पुनीत शर्मा नाम के शख्स ने अपनी बहू नेहा शर्मा बेटे प्रतीक शर्मा और बच्चों के गुमशुदा होने की 20 मार्च को रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया था कि 06 मार्च को उसकी बहू अपने पति यानी उनके बेटे प्रतीक शर्मा को बच्चों के साथ लेकर अयोध्या मायके गई थी। 12 मार्च को बहू तो घर वापस आई लेकिन पति साथ में नहीं था। बहू ने ससुर को बताया कि प्रतीक की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है तो वह अभी वहीं रुके हैं। बाद में आएंगे। ये जानकारी देने के बहू अपने बच्चों को लेकर ससुराल से भी चली गई है और फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

ADVERTISEMENT

ऐसी साजिश कि पुलिस के उड़े होश 

ससुर पुनीत शर्मा ने बहू पर शक जाहिर किया कि उनके बेटे को गायब करने में बहू का ही हाथ है। अब बारी थी पुलिस की लिहजा पुलिस ने संजीदगी के साथ जांच शुरु कर दी। पुलिस ने सबसे पहले प्रतीक शर्मा की पत्नी नेहा शर्मा की कॉल डीटेल्स निकाली तो पुलिस का शक और गहरा गया। नेहा की बात एक खास नंबर पर लगातार हो रही थी। पुलिस ने इस नंबर की जांच की तो पता चला कि ये नंबर आयुष शर्मा का है। जांच में ये भी पता चला कि नेहा के आयुष के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस का शक पुख्ता होता जा रहा था और पुलिस ने नेहा को गिरफ्तार कर लिया। नेहा से सख्ती से पूछताछ की गई तो नेहा ने अपना जुर्म कबूल लिया। नेहा ने जुबान खोली तो पति के कत्ल की सनसनीखेज कहानी सामने आई। 

खुद बनाई थी पत्नी और प्रेमी ने जहरीली शराब

खुलासा हुआ कि नेहा और आयुष दोनों प्रेमी प्रेमिका ने प्रतीक के कत्ल की साजिश रची थी। किसी तरीके से शक ना हो इसलिए नेहा अयोध्या जाने का बहाना बनाकर प्रतीक को लखनऊ के एक होटल में ले गई। जहां नेहा और आयुष शर्मा ने प्रतीक शर्मा को ज़हर दे दिया। प्लानिंग के तहत प्रतीक की तबीयत खराब होने की बात कह कर दोनों ने कंट्रोल रूम में फोन करके एंबुलेंस भी बुलवाई। एंबुलेंस में प्रतीक को लेकर वह सरकारी अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। दोनों ने आनन फानन में प्रतीक का दाह संस्कार भी कर दिया।

ADVERTISEMENT

पति की हत्या की खौफनाक साजिश

कत्ल के बाद नेहा के ससुराल नौबस्ता वापस आकर ससुर पुनीत को बता दिया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है वह अभी वहीं रुके हैं। जब तीन दिन तक पुनीत का बेटा प्रतीक घर लौट के नहीं आया और बहू भी बच्चे लेकर फिर चली गई तो ससुर पुनीत को शक हुआ। तो बात पुलिस तक पहुंची और पूरी घटना का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि नेहा और आयुष के नाजायज संबंध थे। दोनों के इन रिश्तों में पति प्रतीक बाधा था लिहाजा उसे रास्ते से हटाने के लिए बीवी और उसके बॉयफ्रेंड ने ये खूनी साजिश रची। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी महिला के दो बच्चे भी हैं।

 

 

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT