Video: मुंबई की तलोजा जेल मे निकला अजगर, कैदियों में मचा हड़कंप, देखिए Video

ADVERTISEMENT

Mumbai Video Python: नवी मुम्बई के तलोजा जेल में अजगर मिलने से कैदियों में हड़कंप मच गया।

social share
google news

Mumbai Video Python: नवी मुंबई के तलोजा जेल में छुपकर बैठा अजगर मिलने से कल देर रात हड़कंप मच गया। कैदी भी अजगर देखकर हैरान थे। जेल में अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने पास के एक सर्प मित्र को जेल में बुलवाया।  वन विभाग के अधिकारियों और सर्प मित्र ने अजगर को पकड़ लिया।

जेल में अक्सर निकलते हैं सांप

वन अधिकारियों ने अजगर को पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। सर्प मित्र के अनुसार अजगर की लंबाई 11 फुट की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि तलोजा जेल के आसपास जंगल हैं और अक्सर यहां सांप निकलते रहते हैं। यहां कैदियों की निगरानी के साथ साथ सांपों पर भी नजर रखनी पड़ती है। 

पांच साल में तलोजा जेल में 500 से ज्यादा सांप 

यही वजह है कि जेल के अंदर एक जेल कांस्टेबल सरीसृप बचावकर्ता के रूप में काम कर रहा है। तलोजा जेल में हफ्ते में एक दो बार सांप का निकलना आम बात है। हैरानी की बात ये है कि पिछले पांच साल में तलोजा जेल में 500 से ज्यादा सांप पाए गए हैं। जेल में एक सपेरे को रखने पर भी विचार हो रहा है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...