पाकिस्तान से लौटी अंजू ने पुलिस पूछताछ में क्या-क्या बोला, सब सामने आ गया; मैं नहीं हूं हिंदू, ईसाई धर्म मानती हूं

ADVERTISEMENT

Anju News : अंजू ने पुलिस से कहा मैं नहीं हूं हिंदू, ईसाई धर्म मानती हूं, इसलिए नहीं पता हिंदू नियम.

social share
google news

अलवर से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट

Anju News : पाकिस्तान से लौटी अंजू गायब है। बच्चों से मिलने के नाम पर भारत आई अंजू के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं। अंजू पाकिस्तान में बोल रही थी कि वो भारत पहुंचकर सभी सवालों के जवाब देगी। लेकिन अब वो गायब है और सबसे बचती हुई घूम रही है। भिवाड़ी पुलिस ने जब अंजू से पूछताछ की। तो अंजू ने कहा कि वो ईसाई धर्म को मानती है। वो हिंदू नहीं है। इसलिए उसको हिंदू धर्म के नियमों की जानकारी नहीं थी। भिवाड़ी पुलिस ने अंजू से करीब एक दर्शन सवाल पूछे। तो उसका पूरा बयान वीडियो रिकॉर्ड किया गया।   

Anju : Pakistan (File Photo) 

अंजू ने क्या बताया पुलिस की पूछताछ में 

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने बताया कि जांच अधिकारी ने सोनीपत जाकर अंजू से पूछताछ की। इस दौरान अंजू का पूरा बयान वीडियो रिकॉर्ड किया गया। जांच अधिकारी ने अंजू से सोनीपत में पूछताछ की। इस दौरान जांच अधिकारी ने 10 से ज्यादा सवालात पूछे। इस दौरान अंजू ने पुलिस को बताया वो खुद की इच्छा से पाकिस्तान गई थी। उसकी अपने पति से अनबन थी। उसने पाकिस्तान में दूसरी शादी की और उसके बाद वो वापस भारत आई है। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पुलिस से अंजू ने कहा कि वो ईसाई धर्म को मानती है। वो हिंदू धर्म को नहीं मानती है। इसलिए उसको हिंदू धर्म के नियम की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने कहा कि अंजू के बयान के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पति ने अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसके आधार पर अंजू से पूछताछ की गई। अंजू से करीब 10 सवालात किए गए। अंजू का पूरा बयान वीडियो रिकॉर्ड किया गया और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ही अंजू से पूरी पूछताछ की गई।  

ईसाई धर्म में भी बिना तलाक दूसरी शादी का कानून नहीं

इस संबंध में जब ईसाई धर्म के धर्मगुरु से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि ईसाई धर्म में भी बिना तलाक के दूसरी शादी का कोई कानून नहीं है। बिना तलाक के अगर कोई महिला और पुरुष दूसरी शादी करता है। तो वो शादी मान्य नहीं होती है। ऐसे में साफ है कि अंजू पुलिस को घुमा रही है। दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि अंजू ने अरविंद से फोन पर बात की है। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। तो अंजू ने अपनी बेटी से भी मुलाकात की है। सोनीपत में बेटी मिलने के लिए अंजू से पहुंची। अंजू ने कहा कि मेरी बेटी मुझे समझती है। अरविंद भी अंजू के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की बात कह रहा है। हालांकि उसने कहा कि यह बच्चों पर निर्भर है। बच्चे जो चाहेंगे वो होगा। अंजू से बातचीत के बाद अरविंद के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगे अरविंद की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है। तो अंजू चर्चा का विषय बनी हुई है। अभी मीडिया के सवालों से बच रही है व तमाम दावों के बाद भी छुप्ती हुई घूम रही है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT