Russia-Ukraine War : एक और भारतीय छात्र को गोली लगी !

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Russia-Ukraine War : इस युद्ध में कुल कितने भारतीयों की मौत हुई है ? इस पर जो अभी तक तथ्य सामने आए है, उनके मुताबिक, दो छात्रों की मौत हुई है, जब कि एक और छात्र को गोली लगी है। यूक्रेन की राजधानी कीव से लौट रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है।

कौन है ये छात्र, कैसे हुई वारदात ?

ये जानकारी पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने दी है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री वी के सिंह ने बताया कि ये घटना कीव के पास हुई, जहां एक भारतीय छात्र को गोली लगी। उसे वापस कीव ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दो छात्रों की हो चुकी है मौत

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच पहले ही 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।1 मार्च को यूक्रेन के खारकीव में कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा नामक छात्र की मौत हो गई थी। 2 मार्च को भी यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी। मृतक चंदन जिंदल पंजाब का रहने वाला था और 4 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। वह 2 फरवरी को अचानक बीमार पड़ गया था। इसके बाद उसे आईसीयू में एडमिट करवाया गया था। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चंदन की मौत नेचुरल डैथ है।

4 मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात है

ADVERTISEMENT

भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

Russia Ukraine War/Zaporizhzhia Nuclear Power Plant : देखे वीडियो, यूक्रेन में अब तक का सबसे बड़ा हमला ! ज़ैपोरिज्या न्यूक्लियर पावर प्लांट को उड़ाया

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT