Video: पंजाब पुलिस की कैद में मुर्गा, पुलिस केस की प्रापर्टी बना देसी मुर्गा, मुर्गों की लड़ाई में मुर्गे को मिली कैद, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

Ajab Gajab: मुर्गों की लड़ाई कराने के आरोप में पंजाब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं।

social share
google news

Punjab Video: बठिंडा पुलिस अब एक अजीबोगरीब मामले का सामना कर रही है जिसमें एक मुर्गा पुलिस की केस प्रॉपर्टी बन गया।  फैसला आने तक पुलिसवाले अब इस लाल मुर्गे पर नजर रखेंगे। ये केस प्रापर्टी है। पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई आयोजित करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद कीं गईं। 

एक मुर्गा पुलिस की केस प्रॉपर्टी बना

जाहिर है कि मुर्गा बरामद किया गया है वो केस प्रापर्टी है। ये मुर्गा पुलिसवालों के पास रहेगा क्योंकि ये कोर्ट की अमानत है। केस की गवाही के दौरान पुलिस को इस मुर्गे को कोर्ट में पेश करना होगा। गौरतलब है कि कुछ लोगों ने मुर्गों की लड़ाई का टूर्नामेंट कराया था जबकि मवेशी, पक्षी और जानवरों की लड़ाई प्रतियोगिताओं पर पाबंदी है। 

पुलिस की कैद में मुर्गा

इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बेजान पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई करा रहे थे। पुलिस ने राजविंदर सिंह, जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और जगसीर सिंह व गुरजीत सिंह फरार हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT