जिसे क़ानून फांसी न दे सका उसने खुद फंदा पहना,13 फांसी की सज़ा से बरी सुरेंद्र कोली की फांसी
ADVERTISEMENT
Nithari main accused died by suicide
Nithari main accused died by suicide
सुरेंद्र कोली, जो 2006 के चर्चित निठारी कांड के मामलों में करीब दो दशक तक जेल में रहा और 13 मामलों में मौत की सजा का सामना कर चुका था, 18 सितंबर 2026 को हरिद्वार में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार कोली अपनी चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मौत की अंतिम वजह पोस्टमार्टम व जांच के बाद स्पष्ट होने की बात कही गई है। कोली को निठारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में अलग-अलग अदालतों से कई बार मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद की न्यायिक प्रक्रिया में उसके खिलाफ सबूतों और जांच की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठे। 2023 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मामलों में उसे बरी किया और नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने 13वें और अंतिम मामले में भी उसकी सजा और दोषसिद्धि खत्म कर दी। इसके बाद वह जेल से बाहर आया और हरिद्वार में रहने लगा।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










