सुब्रत ने पत्नी शालू के बारे में क्या कहा? सुब्रत की 2 घंटे की पुलिस पूछताछ की इनसाइड स्टोरी

ADVERTISEMENT

Inside story of Subrat's 2-hour police interrogation

social share
google news

कानपुर में विनीत मनोचा हत्याकांड में सोमवार शाम पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल की मौजूदगी में सुब्रत और उसकी बहन शुभांगी से करीब एक से दो घंटे पूछताछ हुई, जिसमें 15 से 30 सवाल पूछे गए। पहले ही सवाल ने सुब्रत को हिला दिया पुलिस ने बताया कि जेल में बंद पत्नी शालू का कहना है कि हत्या असल में सुब्रत ने ही करवाई थी, शालू के कहने पर नहीं। यह सुनकर सुब्रत घबरा गया, पानी पिया, पसीना पोंछा, फिर आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर सच में उसकी भूमिका होती तो शूटर विशाल पुलिस के सामने शालू की बजाय उसका नाम लेता। यह पहली बार है जब शालू ने सीधे सुब्रत पर आरोप लगाया हो  अब मामला पति-पत्नी के आमने-सामने के आरोपों में बदल गया है। सीडीआर में विशाल के नए सिम से शालू को 7 और सुब्रत को 6 कॉल मिलने की पुष्टि हुई है। जांच अभी जारी है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜