Delhi Accident Viral Video : ...वो कार की छत पर अटका हुआ रो-रो कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी कार भगाता रहा!

ADVERTISEMENT

Delhi Accident Viral Video : दिल्ली की वीआईपी इलाके में दो वाहनों की जबरदस्त भिड़त हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित कार की छत पर अटक गया। आरोपी करीब 3 किलोमीटर तक कार को इसी स्थिति में चलाता रहा।

social share
google news

Delhi Accident Viral Video : ...वो गाड़ी के छत पर लटका हुआ था, वो रो-रो कर रहम की भीख मांग रहा था, वो गाड़ी को रोकने का इशारा कर रहा था, वो चिल्ला रहा था, लेकिन कार का ड्राइवर मदहोशी में इतना चूर था कि उसे कुछ भी दिखाई और सुनाई नहीं दे रहा था। ये सब चीख-चिलाहट मची राष्ट्रपति भवन और संसद भवन से महज दो किलोमीटर दूर, यानी वीवीआईपी इलाके में। दिल्ली पुलिस वारदात को रोक पाने में फिर नाकाम साबित हुई। इसका अंत बहुत बुरा हुआ। आईए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते है कि क्या हुआ ?

वाक्या 29 अप्रैल की देर रात का है। 30 साल का दीपांशु वर्मा अपने दोस्त के साथ इंडिया गेट की तरफ से अपने घर जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि मौत बीच रास्ते में उसे रोक लेगी और अपने साथ ले जाएगी। रात के करीब 12 बजे थे। अचानक बाइक और XUV 500 गाड़ी के बीच जोरदार भिड़त हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक लड़का सड़क के एक तरफ जा गिरा, जब कि दूसरा लड़का गाड़ी की छत पर अटक गया। एक चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया और उसने वीडियो भी बनाया। वो हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी।

ये देखकर XUV 500 के ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय और स्पीड में कर ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक लड़का कार की छत के पास लटका हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में गाड़ी के ड्राइवर का कर्तव्य बनता था कि वो गाड़ी को रोके, लेकिन उसके इसके ठीक उलट किया। गाड़ी को और तेज कर लिया। बाद में आरोपी उसे गिराकर चला गया जिस वजह से लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपांशु के रूप में हुई, जबकि उसके बुआ का लड़का 20 साल का मुकुल गंभीर रूप से घायल है। दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और इकलौता बेटा था।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अब यहां कई सवाल उठते हैं -

1. क्या एक्सिडेंट के वक्त दीपांशु को काफी गंभीर चोटें आई थी?

ADVERTISEMENT

2. क्या चलती गाड़ी के दौरान उसकी छत से दीपांशु गिर गया था, जिसकी वजह से और चोटें आई?

3. कितनी देर तक कार का ड्राइवर गाड़ी को चलाता रहा और दीपांशु अटका रहा?

4. कैसे आरोपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया?

5.उसके दोस्त की हालत कैसी है?

6. आरोपी क्या नशे में था?

7. आरोपी ने क्या जानबूझ कर गाड़ी भगा ली?

8. क्यों आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी?

9. कब तक आरोपियों को पकड़ा जाएगा?

10. क्या डर की वजह से कार चालक ने गाड़ी भगा ली?

पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है। उधर, कार चालक हरनाम सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वो पेशे से प्रापर्टी डीलर है। घटना के वक्त उसके साथ परिवार के दो और लोग गाड़ी में मौजूद थे। पूछताछ में हरनाम ने बताया कि वो डर गया था, इसलिए वो गाड़ी भगाता रहा। शुरुआती जांच में नशे की बात सामने नहीं आई है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT