Afghanistan Crisis: आर्मी में भर्ती के लिए चाहिए सुसाइड बॉम्बर्स! रहना खाना और स्वर्ग तक जाना फ्री है

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

World crime news : अफगानिस्तान की हुकूमत पर जब से तालिबान काबिज हुआ, अपने अजीबो गरीब फैसलों से लगातार सुर्खियों में है। कभी औरतों पर पाबंदी, कभी दाढ़ी कटाने पर रोक, तो कभी म्यूज़िक सुनने की मनाही। लेकिन अब तालिबान ने एक ऐसा ऐलान किया है जिससे वो फिर से पूरी दुनिया के अखबारों की सुर्खियां बन गया है।

तालिबान अफगानिस्तान की नई फौज तैयार कर रहा है और इसमें फिदायीन हमलावर भी शामिल होंगे। हालांकि, इसके साथ ही उसने एक और चौंकाने वाली बात कही। तालिबान के मुताबिक, अगर जरूरत हुई तो महिलाएं भी तालिबान फौज का हिस्सा होंगी। तालिबान ने पहली बार अपनी फौज को लेकर बयान दिया है।

Afghanistan Crisis: तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान की नई फौज तैयार की जा रही है। इसमें हम फिदायीन हमलावरों को भी शामिल कर रहे हैं। इसकी एक पूरी बटालियन बनाई जा रही है। ये डिफेंस मिनिस्ट्री के अंडर काम करेगी। अगर फौज को जरूरत महसूस होती है तो महिलाओं को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। अगर पुरानी फौज के कुछ स्पेशलिस्ट फिर से देश की सेवा करना चाहते हैं तो उन्हें भी इसमें शामिल किया जा सकता है। तालिबान हुकूमत अपने कुछ सुसाइड बॉम्बर्स ताजिकिस्तान से लगने वाली सीमा पर तैनात कर रही है। हालांकि, जब इस बारे में मुजाहिद से सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

करीब एक महीने से पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर कंटीले तारों की फेंसिंग को लेकर विवाद जारी है। दोनों देशों की सीमा को डूरंड लाइन कहा जाता है। पाकिस्तान इसे ही सीमा मानता है, जबकि अफगानिस्तान की अब तक की सभी सरकारों ने इसे सीमा के तौर पर कबूल करने से इनकार किया है। तालिबान के लोगों ने हाल ही में बुल्डोजर से सीमा पर मौजूद तार वाले पिलर्स उखाड़ दिए थे। तालिबान ने कहा है कि वो एक लाख सैनिकों वाली नई फौज तैयार कर रहा है। मुजाहिद ने कहा- नई फौज का 80% काम पूरा हो चुका है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT