NUPUR SHARMA NEWS : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

NUPUR SHARMA CASE : नूपुर शर्मा के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस ने भी FIR दर्ज कर ली है। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने केस दर्ज किया है। उन पर धार्मिक मामलों पर विवादित बयानबाजी और सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस के रडार पर कुल 9 लोग आए हैं। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वो है नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन।

नूपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का आरोप है। दिल्ली पुलिस की FIR उन पर पहला केस नहीं है। महाराष्ट्र में पहले ही कई केस दर्ज किए जा चुके हैं, कल ठाणे में भी एक FIR हुई। नूपुर शर्मा पर मुस्लिम समुदाय और धर्मगुरुओँ का गुस्सा बेहद तेजी से भड़का है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

जगह जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। बंगाल इमाम असोसिएशन उनके खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई चाहती है। दारुल उलूम देवबंद ने नूपुर को फांसी देने की मांग की है। सीपीएम नेता वृंदा करात ने नूपुर और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT