Bihar Lakhisarai Viral Video: ...जब DM ने लगाई हेडमास्टर की क्लास!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

श्रीधर कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Bihar Lakhisarai Viral Video: हेडमास्टर का कुर्ता पजामा पहनना DM को इतना बुरा लगा गया कि उन्होंने छात्रों के सामने ही हेडमास्टर की क्लास लगा दी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रों और कैमरे के सामने ही डीएम हेडमास्टर पर चिल्लाने लगे।

ये वाक्या बिहार के लखीसराय जिले का है। डीएम संजय कुमार सिंह कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह के पहनावे को देख वह भड़क गए।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

यहां तक कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन मिला दिया। उन्होंने प्रिंसिपल के पहनावे पर भी टिप्पणी की। DM साहब ने उनकी सैलरी रोकने से लेकर सस्पेंड करने तक की बात की।

इसको लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस वीडियो का कई IAS और IPS अधिकारियों ने ट्वीट कर विरोध किया है और DM पर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT