Ukraine-Russia विवाद पर UNSC में बोला भारत सैन्य कार्रवाई किसी के हित में नहीं

CHIRAG GOTHI

22 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

Ukraine-Russia विवाद पर UNSC में बोला भारत सैन्य कार्रवाई किसी के हित में नहीं

CrimeTak
follow google news

Ukraine Russia News : यूक्रेन-रूस संकट पर हुई संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत ने शांति से मसले का हल निकालने पर जोर दिया। भारत की तरफ से कहा गया कि वह सैन्य तनाव से स्थिति को सुधारने के पक्ष में नहीं है, बल्कि मसले का हल बातचीत से ही निकल सकता है। यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें...

मसले का हल बातचीत से ही निकल सकता है - भारत

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ''इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है।'' टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम (भारत) सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।

20 हजार से अधिक भारतीयों के लिए भारत चिंतित

स्थायी प्रतिनिधि की तरफ से कहा गया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं जिनकी सलामती चिंता का विषय है।

    follow google newsfollow whatsapp