गिरफ्तार डकैतों ने किया खौफनाक गैंगरेप का खुलासा, दोस्त के सामने बंधक बना कर पांच डकैतों ने किया था गैंगरेप

TANSEEM HAIDER

03 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 3 2023 8:50 PM)

Karnataka Gang Rape: गोकक में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

गोकक से सगय राज की रिपोर्ट

Karnataka Gang Rape: गैंगरेप की वारदात 5 सितंबर की बताई जा रही है। घटना का खुलासा अब हुआ है। ये घटना बेलगाम जिले के गोकक शहर की है। शिक्षक दिवस पर गांव की एक महिला गोकक आई थी। उस वक्त महिला अपने एक परिचित के साथ बस स्टॉप पर खड़ी थी। बस स्टॉप पर मौजूद आरोपी बसवराज खिलारी ने उन दोनों को चाय पिलाने के लिए अपने घर ले गया था। बसवराज उन्हें आदित्य नगर स्थित अपने घर ले गया और कमरे के अंदर बंद कर दिया। बाद में उसने अपने गिरोह के सदस्यों को भी बुला लिया और घर को बाहर से बंद कर दिया। पांच डकैतों का गिरोह घर में इकट्ठा हो गया। 

यह भी पढ़ें...

दोस्त के सामने बंधक बना कर पांच डकैतों ने किया था गैंगरेप

इन पांच लोगों ने महिला को धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। शाम तक रेप करने के बाद को गिरोह के सदस्यों ने महिला से पैसे उसके साथ मौजूद दोस्त से रुपए और उनका एटीएम कार्ड लूट लिया। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को देने पर महिला और पुरुष दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई।  गिरोह ने उसके साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और घटना के बारे में किसी को सूचित करने पर इसे जारी करने की धमकी दी। महिला पहले तो केस दर्ज कराने से झिझक रही थी। 13 सितंबर को पुलिस ने डकैती के एक मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। इसी दौरान आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बारे में खुलासा किया। 

डकैती मामले में पकड़े गए आरोपियों ने उगला राज!

गोकक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पीड़िता को तलाश लिया। पीड़िता की ओर से छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और जांच शुरु की। इस मामले मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेनाचीमारडी गांव के रमेश खिलारी,  दुर्गप्पा वड्डर, यल्लप्पा गिस्नानगोवल,  कृष्णा पुजारी और रामसिद्दा तापसी के रूप में की गई है। 

 

    follow google newsfollow whatsapp