HONEY SINGH ने HONEYMOON पर ही बीवी के बाल खींच लगाए थे थप्पड़, बोला था SHUT-UP

Crimetak.in

03 Aug 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:02 PM)

Honey singh wife file case in Tish Hazari court

CrimeTak
follow google news

रुपहले पर्दे पर YO-YO HONEY SINGH के नाम से मशहूर हनी सिंह का असली नाम हिर्देश सिंह (HIRDESH SINGH) है। हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार से साल 2011 में हुई थी। दोनों की शादी दिल्ली के ही सरजोनी नगर गुरुद्वारे में हुई थी। हनी सिंह की पत्नी के मुताबिक वो बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते और इसी दौरान दोनों का अफेयर हो गया।

शालिनी मोती नगर में रहती थी जबकि हनी सिंह दिल्ली के ही करमपुरा में रहते थे। साल 2001 में दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। करीब दस साल तक दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार रहे और दस साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें...

शालिनी के मुताबिक उस वक्त तक हनी सिंह के कुछ गाने हिट हो गए थे और लोग उसे जानने लगे थे। शादी के बाद वो हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे । मॉरीशस में पहली बार उनके सामने हनी सिंह का असली चेहरा आया।

हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने शालिनी तलवार को कहा कि उसने शालिनी से केवल इस वजह से शादी की है क्योंकि उसने शादी का वादा किया था वर्ना उसे शादी करने में कोई रुचि नहीं थी।

शालिनी ने हनीमून पर ही हनी सिंह पर उसके साथ मारपीट करने का इल्जाम भी लगाया है। याचिका में शालिनी ने दावा किया है कि हनीमून पर ही एक दिन हनी सिंह काफी नशे में थे. उसी दौरान उन्होंने गुस्से में मेरे पहले बाल खींचे और मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए. और फिर कहा था शट-अप. इस तरह और भी कई बार प्रताड़ित किया गया.

तीस हजारी कोर्ट में दायर अपनी याचिका में शालिनी ने हनी सिंह पर आरोप लगाया है कि जैसे-जैसे हनी सिंह के गाने हिट होते जा रहे थे दौलत और शोहरत का नशा उसके सिर चढ़कर बोल रहा था।

वो अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। शालिनी ने याचिका में ये भी लिखा है कि हनी सिंह दिन भर शराब में डूबे रहते थे और शो से पहले भी शराब और ड्रग्स लिया करते थे।

शालिनी के मुताबिक साल 2012 के आसपास हनी सिंह हर महीने चार करोड रुपये कमाते थे लेकिन वो सारे पैसे अपनी मां और पिता को दे दिया करते थे। इस बीच हनी सिंह ने कई लड़कियों के साथ सेक्स किया जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने भी देखी। जब शालिनी ने इसका विरोध किया तो हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की।

उन्होंने लोगों और मीडिया को ये बताना शुरू कर दिया कि उनकी शादी नहीं हुई है जबकि साल 2011 में उनकी शादी हो चुकी है। शालिनी ने इस शादी का सर्टिफिकेट भी याचिका में लगाया है।

याचिका में हनी सिंह और शालिनी की शादी की तस्वीरें भी बतौर सबूत लगाई गई हैं। इस याचिका में शालिनी ने उस पर ढहाए गए जुल्मों के एवज में हनी सिंह से बीस करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है।

शालिनी के मुताबिक हनी सिंह की सालाना आय 40 करोड़ रुपये हैं। ऐसे में हनी सिंह और उसका परिवार ऐश की जिंदगी काट रहे हैं जबकि याचिकाकर्ता उनकी वजह से मारी-मारी फिर रही है।

कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में ऑर्डर जारी करते हुए हनी सिंह को अपनी किसी भी प्रॉपर्टी को बेचने पर रोक लगा दी है।

खासतौर पर वो ज्वाइंट प्रॉपर्टी जो हनी सिंह और शालिनी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। हनी सिंह काफी वक़्त से पर्दे से गायब हैं। बहुत दिन बाद हाल में ही उनकी एक एलबम आई थी।बताया जा रहा था कि हनी सिंह को ड्रग्स की लत लग गई थी और उन्हें काफी वक्त तक रिहेब में रहना पड़ा था।

    follow google newsfollow whatsapp