Gujarat Surat Video Story: सूरत से संजय सिंह राठौड़ कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल ना बांका कर सके चाहे जग बैरी होय। गुजरात के सूरत शहर में ये कहावत सच साबित हो गई। लोगों ने देखा तो आंखें खुली की खुली रह गईं। दरअसल गणेश विसर्जन के दूसरे दिन यानि 29 सितंबर की दोपहर एक 13 साल का बच्चा समुद्र में डूब गया। ये बच्चा अपने परिवार के साथ दुम्मस बीच पर घूमने गया था। लखन विकास भाई देवीपूजक समंदर में नहाने के लिए दाखिल हुआ था और समुद्र की लहरें उसे बहा ले गईं।
Video: गणेश जी ने समंदर में दिया सहारा, समुद्र में डूब रहा था 13 साल का बच्चा, 24 घंटे गणेश जी की मूर्ति के साथ तैरता रहा!
ADVERTISEMENT
03 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 3 2023 7:50 PM)
Gujarat Surat Video Story: जाको राखे साइँया मार सके ना कोय, 24 घंटे तक समुद्र में गणेश जी की प्रतिमा के सहारे तैरता रहा 13 साल का बच्चा।
13 साल का बच्चा समुद्र में डूब गया
ADVERTISEMENT
ये पूरा मंजर समुद्र के किनारे खड़ा लखन का परिवार देखता रहा लेकिन चाह कर भी कुछ ना कर सका। हां परिजनों ने पुलिस प्रशासन को खबर दी। जिसके बाद गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की मदद से बच्चे की तलाश शुरु की गई। इतना ही नहीं प्रशासन ने सूरत के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियों से भी मदद मांगी। काफी तलाश के बाद भी लखन का कोई अता पता नहीं चला था। अब 24 घंटे बीतने को थे।
जाको राखे साइँया मार सके ना कोय
परिवार परेशान था। मां का रो रो कर बुरा हाल था। परिजन भी अपने बेटे लखन के जीवित होने की आस छोड़ चुके थे। हैरानी की बात ये है कि परिजनों को पुलिस से खबर मिली कि करीब 24 घंटे समंदर में रहने के बाद भी उसका बच्चा नवसारी के पास समुंदर में जीवित मिला है। बेटे को जीवित देख परिजनों के ख़ुशी से आँखो में आंसू झलक पड़े थे। परिजनों को पता चला कि जब लखन समुंदर के गहरे पानी में डूब रहा था तभी उसे गणेश जी की एक मूर्ति दिखाई दी।
24 घंटे गणेश जी की मूर्ति पर तैरता रहा
गणेश जी सहारा लखन को मिला और वह 24 घंटे से अधिक के समय तक मूर्ति के पिछले हिस्से में बैठ कर लहरों पर तैरता रहा। पता चला कि समुद्र में मछली पकड़ने जा रहे भवानी बट के मछुआरों ने लखन को देखा तो वह उसके पास गए थे और उसे अपनी बोट में बैठा लिया था। उसके बाद मछुआरों ने उसकी सूचना फिशरिश विभाग को दी। फिलहाल बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में रखा गया है।
ADVERTISEMENT










