ईद के रोज फार्महाउस में सलमान को गोली मारने की थी 'प्लानिंग', पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

GOPAL SHUKLA

23 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 23 2024 4:20 PM)

Kill Salman at Panvel Farmhouse: मुंबई पुलिस के गोताखोरों ने एक तरफ ताप्ती नदी की गहराई से वो हथियार बरामद कर लिए जिनसे फायरिंग हुई, लेकिन गहराई से छानबीन के बाद पुलिस को पता चला है कि ईद वाले रोज सलमान को गोली मारने की पूरी प्लानिंग थी।

सूरत की ताप्ती नदी से बरामद हथियार और कारतूस जिसका इस्तेमाल फायरिंग की गई थी

सूरत की ताप्ती नदी से बरामद हथियार और कारतूस जिसका इस्तेमाल फायरिंग की गई थी

follow google news

Salman Khan Shoot Planning: जिस बंदूक से सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी वो सूरत की ताप्ती नदी की गहराइयों से मुंबई पुलिस ने आखिरकार निकाल ही लिया। सागर और विक्की गुप्ता ने बांद्रा की गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 13 अप्रैल की सुबह सवेरे फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी। उसके बाद भागते समय इन दोनों आरोपियों ने सूरत की ताप्ती नदी में अपने हथियार फेंक दिए थे। लेकिन मुंबई पुलिस के बारे में कहा जाता है कि वो सबूत और सुराग के लिए किसी भी गहराई तक उतर सकती है। और ये बात आज उस वक्त सामने आ गई जब मुंबई पुलिस के गोताखोरों ने ताप्ती नदी के गहरे पानी से दो बंदूकें, 13 कारतूस और तीन मैगजीन मिली हैं। 

ताप्ती नदी में मुंबई पुलिस के गोताखोरो ने फायरिंग वाला हथियार बरामद किया
यह भी पढ़ें...

पुलिस के खुलासे से सहमा बॉलीवुड

लेकिन मुंबई पुलिस जब इस केस की और गहराई में उतरी और दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो जो खुलासा सामने आया वो बेहद ही सनसनीखेज और चौंकाने वाला है। और इस खुलासे के सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड सहमा हुआ है। सलमान खान के घर गोलीबारी की वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस को आरोपियों की बात से ये अंदाजा मिला है कि शूटरों ने ईद वाले रोज पनवेल फार्महाउस में सलमान खान को गोली मारने की प्लानिंग कर ली थी। शूटरों को ये बात पता चल चुकी थी कि ईद का त्योहार मनाने के लिए एक्टर की पूरी फैमिली इस फार्म हाउस में पहुँचने वाली है। 

सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी

ईद के रोज थी गोली मारने की प्लानिंग

ये एक तरह से सलमान खान के घर का रिवाज बन चुका था कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न हमेशा ही अपने पनवेल फार्महाउस पर ईद मनाते रहे हैं। लेकिन सलमान के भाई अरबाज खान ने दिसंबर के महीने में मेकअप आर्टिस्ट शुशुरा खान से शादी की थी। इस जोड़े की ये पहली ईद थी। लिहाजा इसी वजह से फार्महाउस पर इस साल का ईद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक ये बात पूरे बॉलीवुड में एक तरह से ओपन सीक्रेट है। और इसी जानकारी के बाद अनमोल बिश्नोई ने अपने इन शूटरों को डायरेक्शन दी थी कि कब कब कैसे कैसे क्या क्या करना है।  

ईद वाले रोज सलमान खान के फार्महाउस पर फायरिंग की प्लानिंग थी

पनवेल फार्महाउस था टारगेट

पुलिस को शक है कि गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने सलमान के फार्महाउस पर हमले की साजिश के तहत ही फार्महाउस से करीब 7 किलोमीटर दूर पनवेल के हरिग्राम गांव में एक घर किराए पर लिया था। मुंबई पुलिस को यह भी पता चला कि दोनों शूटरों ने अपने लोकल कॉन्टेक्ट के जरिए ही लगभग 20,000 रुपये में खरीदी गई बाइक पर कई बार फार्महाउस के बाहर टोह ली थी। 

पुलिस ने वो मोटरसाइकिल बरामद की जिस पर सवार होकर आरोपियों ने फायरिंग की थी

सलमान के घर के पास खड़ी थी बाइक

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "10 अप्रैल को, सलमान अपने पूरे परिवार के साथ अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में मुंबई में थे। दोनों शूटर, विक्की गुप्ता और सागर पाल, उसी दिन सलमान के घर के आस पास की निगरानी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि शूटरों ने ईद पर गोलीबारी करने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। हाल की जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपियों की बाइक दो दिनों से सलमान के घर के पास खड़ी थी। 
 

    follow google newsfollow whatsapp