क़त्ल का आरोपी 35 साल बाद गिरफ्तार, पालघर से फरार होकर पहुंचा बहरीन, दिलचस्प है क्लामेंट सिमोन लोबो की फरारी की कहानी

TANSEEM HAIDER

03 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 3 2024 4:50 PM)

Maharashtra: हत्या के मामले में 35 साल से अधिक समय से फरार आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है।

जांच जारी

जांच जारी

follow google news

Maharashtra Crime: हत्या के मामले में 35 साल से अधिक समय से फरार आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मानिकपुर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने बताया कि 30 नवंबर 1988 को सलीम अकबर अली (24) की पालघर जिले के वसई इलाके के नवघर में कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया। कई फरार थे।

क़त्ल का आरोपी 35 साल बाद गिरफ्तार

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत आठ लोगों विजय सुदाम राणे, शंकर बागली मखान, धर्म धर्मेंद्र, शेखर पुजारी, चंद्रशेखर शेट्टी, कुमार होदे, धनंजय बेलूर और क्लामेंट सिमोन लोबो उर्फ मुन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि बेलूर और लोबो को छोड़ बाकी छह आरोपियों को 1988 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि लोबो बहरीन भाग गया था और तीन साल पहले भारत लौटा था।

पालघर से फरार होकर पहुंचा बहरीन

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रौद्योगिकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को हाल में जानकारी मिली कि लोबो (55) भारत आया है और वसई शहर के मानिकपुर में रह रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लोबो को सोमवार को उसके घर से पकड़ा जहां वह छिपकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि बेलूर को पकड़ने का अब भी प्रयास किया जा रहा है।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp