Bihar Araria Violent Protesters: बिहार के अररिया जिले में जीजा और साली की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला किया। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा की। पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान अररिया पुलिस थाने के एक हिस्से को आग के हवाले कर दिया गया।
Video: अररिया में पुलिस थाने में आग लगाई, थाने में जीजा-साली की खुदकुशी के बाद ग्रामीणों का हंगामा
Bihar Araria Violent Protesters: बिहार के अररिया जिले में जीजा और साली की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए।
ADVERTISEMENT

• 03:17 PM • 17 May 2024
ADVERTISEMENT
जीजा-साली की खुदकुशी के बाद तनाव
ये वाक्या अररिया के ताराबाड़ी थाने अंतर्गत हुआ। दरअसल, नाबालिग और उसके प्रेमी जीजा को पुलिस गुरुवार दोपहर तरोना गांव से गिरफ्तार कर थाना लाई थी, जबकि प्रेमी मिट्ठू की पहली शादी मृतका की बड़ी बहन से डेढ़ साल पहले हुई थी। इस बीच दोनों के बीच में अफेयर हो गया। ये बात थाने तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग की बड़ी बहन ने इसको लेकर शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। आरोप है कि पुलिस ने दोनों के साथ बदसलूकी भी की। इस बात से दोनों काफी व्यथित हो गए। इस दौरान दोनों ने थाने के अंदर खुदकुशी कर ली। ये बात जैसे ही ग्रामीणों को पता लगी, वो भड़क गए।
ग्रामीणों ने थाने को आग के हवाले किया
उनका आरोप था कि पुलिस की वजह से ऐसा हुआ। इस दौरान आक्रोशितों ने थाने में आग लगा दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। घटना में अररिया एसडीपीओ सहित कई पुलिस कर्मी इस दौरान घायल हुए। फायरिंग में दो ग्रामीणों को भी गोली लगने की खबर है।
फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ अधिकारी मौके पर मौजूद है और ग्रामीण भी डटे हैं। अभी स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। मसलन, पुलिस थाने में कैसे दोनों ने खुदकुशी कर ली? उस वक्त पुलिस कहां थी? क्या इस घटना के पीछे कोई साजिश है, पुलिस तमाम एंगल्स से अब मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENT
