आधी रात को बेडरुम में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, प्यार में रोड़ा बनी गर्लफ्रेंड की मां, बॉयफ्रेंड ने लड़की की मां को गला दबाकर मार डाला

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

बांदा से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट

UP Crime News: यूपी के बांदा में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां की गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कत्ल की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गईं। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम रमिता (बदला हुआ नाम) था।

प्रेमिका की मां की गला दबाकर हत्या 

ये मामला शहर कोतवाली के हरदौली काशीराम कॉलोनी का है। जहां की रहने वाली दिव्यांग युवती का शहर के ही एक युवक से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती 3 अप्रैल की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुँचा था, जिसके बाद लड़की की मां ने उसे घर आने से मना किया। जिस पर गुस्साए प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुचीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

मां ने प्रेमी को टोका तो कर दिया कत्ल

पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि रईस नाम का लड़का घर आता था। दीदी से उसका लव अफेयर था। मां मना करती थी तो नही मानता था। पिछले एक साल से घर आना जाना था। पुलिस ने आरोरपी रईस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कत्ल की वारदातक करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT