Ghaziabad: गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पति ने कत्ल के बाद बीवी की डेडबॉडी के साथ सेल्फी ली। पत्नी की लाश का सिर में लेकर पति ने ये तस्वीर खींची और अपने रिश्तेदारों को भेज दी। अभी रिश्तेदार कुछ समझ पाते कि थोड़ी ही देर बाद पति ने चुन्नी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पत्नी की हत्या की और लाश का सिर गोद में रख कर ली सेल्फी, रिश्तेदारों को भेजी तस्वीर, पति ने लगाई फांसी
UP News: श्याम ने अपने मोबाइल से रिश्तेदारों को एक तस्वीर भेजी जिसमें उसकी बीवी का शव उसकी गोद में था। ये मैसेज और फोटो देखकर श्याम का छोटा भाई प्रवीन के घर पहुंचा तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद प्रवीन ने पुलिस को खबर दी।
ADVERTISEMENT

17 May 2024 (अपडेटेड: May 17 2024 8:23 PM)
दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
ADVERTISEMENT
बताया जा रहा है कि विवाद की वजह पत्नी का जॉब करना था और उसके साथ ना रहना था। ये घटना अंकुर विहार थाना इलाके के शंकर विहार की है। दरअसल 30 साल का श्याम गोस्वामी अंकुर विहार में रहता था। एटा का रहने वाला श्याम फैक्ट्री में नौकरी करता था। श्याम की पत्नी प्रिया नोएडा में नौकरी करती थी।
खुद भी उसी से लगाया फंदा
दरअसल श्याम ने अपने मोबाइल से रिश्तेदारों को एक तस्वीर भेजी जिसमें उसकी बीवी का शव उसकी गोद में था। ये मैसेज और फोटो देखकर श्याम का छोटा भाई प्रवीन के घर पहुंचा तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद प्रवीन ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर श्याम की पत्नी की लाश पड़ी थी जबकि श्याम की लाश पंखे में फंदे से लटक रही थी।
पत्नी की हत्या कर सिर अपनी गोद में रख ली सेल्फी
पुलिस को श्याम के मोबाइल से वो फोटो भी मिली जो उसने परिजनों को भेजी थी। पुलिस के मुताबिक पति पत्नी की आपस में विवाद चल रहा था। पत्नी नोएडा में नौकरी करती थी। श्याम का पत्नी का नौकरी करना पसंद नही था। पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
(गाजियाबाद से मयंक गौड़ की रिपोर्ट)
ADVERTISEMENT





