श्रद्धा केस की FIR देरी से क्यों लिखी गई ? क्यों श्रद्धा के पिता परिवार से अलग रहते थे ?

CHIRAG GOTHI

14 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Shraddha Case FIR Details : इस सिलसिले में जो एफआईआर दर्ज हुई है, वो दिल्ली के महरौली थाने में 10 नवंबर को दर्ज हुई थी। ये एफआईआर दर्ज करवाई थी विकास मदन वालकर ने।

CrimeTak
follow google news

Shraddha Case Update : Shraddha दिल्ली के महरौली स्थित छतरपुर, पहाड़ी की गली नंबर 1 के मकान नंबर 93- 1 में रहती किराए पर रहती थी। Shraddha के पिता विकास वालकर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पश्चिम में जीजी कालेज के पास जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित संस्कृति अपार्टमेंट के मकान नंबर सी 504 में रहते थे। वो अपने परिवार से अलग रहते थे। विकास मदन वालकर पीड़िता Shraddha के पिता है।

इस घटना में एक और तथ्य गौर करने लायक कि उसके पिता को 14 सितंबर 2022 को अपनी बेटी के लापता होने का पता चला गया था। उसके 25 दिनों के बाद दिल्ली पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज किया। इस दौरान विकास ने महाराष्ट्र पुलिस को भी सूचित किया था।

यह भी पढ़ें...

दिल्ली आकर उन्होंने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मकान में वो अपनी मां के साथ रहते हैं।

उन्होंने बयान दिया था -

Shraddha Case FIR Details

मैं विकास मदन वालकर, 59 साल, उपरोक्त पते पर अपनी मां के साथ रहता हूं और इलेक्ट्रोनिक्स का सेल एंड सर्विस का काम करता हूं। मेरी एक लड़की Shraddha walkar, उम्र 27 साल और एक लड़का shree jay vikas walkar, उम्र 23 साल है। मेरी बीवी का नाम suman madan walkar है, जिसकी दिनांक 23 जनवरी 2020 को मौत हो गई थी। मेरी बीवी की मृत्यु से चार साल पहले से ही मैं अपनी बीवी बच्चों से अलग अपनी मां के साथ सी 11, अमर प्रियदर्शनी अपार्टमेंट , जवाहरलाल नेहरू रोड पर रहता था और मेरी बीवी बच्चों के साथ सी 504, संस्कृति अपार्टमेंट में रहती थी। सन 2018 में मेरी लड़की Shraddha मुंबई में किसी काल सेंटर में काम करती थी।वहां aaftab नाम का लड़का भी काम करता था। करीब 8..9 महीनों के बाद हमें पता चला कि मेरी लड़की और आफताब relationship में है। मेरी लड़की ने मेरी बीवी को 2019 में बोला था कि उसे आफताब के साथ live-in-relationship में रहना है, जिसके लिए मैंने और मेरी पत्नी ने उसको मना कर दिया था, क्योंकि मैं हिंदू हूं और मेरी जाति कोली है तथा वह लड़का मुस्लिम है, जो हमारे यहां inter-religion को नहीं करते है। हमारे मना करने पर मेरी लड़की Shraddha ने बोला था कि 'मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे मेरे फैसले लेने का पूरा अधिकार है, मुझे आफताब के साथ live-in-relationship में रहना है, मैं आज से आपकी बेटी नहीं, ऐसा समझो' ऐसा बोला था। वह अपना सामान लेकर घर से जाने लगी तो मैंने और मेरी बीवी ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। वह हमारा घर छोड़ कर आफताब के साथ चली गई। मुझे उसके दोस्तों से पता चला वे दोनों पहले एक साथ नया गांव और फिर वसाई महाराष्ट्र में रहे थे।

आफताब करता था मारपीट

बीच-बीच में मेरी लड़की अपनी मां को बताती थी कि आफताब उसके साथ मारपीट करता है। मेरी बीवी की मौत के करीब 15.20 दिनों के बाद Shraddha की मुझसे एक - दो बार बातचीत हुई है। तब मुझे भी उसने बताया था कि उसको आफताब पीटता है। यही बात उसके घर आकर करीब एक महीने बाद मुझे आमने-सामने भी बताई थी। मैंने आफताब को छोड़कर वापस घर रहने की कही लेकिन आफताब के माफी मांगने के बाद वो उसके पास वापस चली गई।

Shraddha के दोस्तों ने बताया कि Shraddha और आफताब का रिश्ता ठीक नहीं है

इसके बाद मुझे Shraddha के दोस्तों शिवम और laxman ने भी बताया था कि Shraddha और आफताब का रिश्ता ठीक नहीं है। मेरी बात नहीं मानने की वजह से मैंने अपनी लड़की से कई दिनों तक बात नहीं की।

14 सिंतबर 2022 को मेरे लड़के shreejay को मेरी लड़की के दोस्त laxman ने फोन करके बताया था कि उसकी बहन का फोन पिछले दो महीनों से बंद आ रहा है। मैंने 15 सिंतबर 2022 को laxman से बात की। उसने बताया कि उसकी Shraddha से बातचीत होती रहती थी, लेकिन पिछले दो महीनों से बात नहीं हो पा रही है। इसके बाद मैंने पहले महाराष्ट्र के मानिकपुर में शिकायत दी। बाद में ये शिकायत दिल्ली के महरौली थाने को भेज दी गई।

इस शिकायत के आधार पर दिल्ली की महरौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने Shraddha का मर्डर इसी साल मई के महीने में ही कर दिया था। इसके बाद उसने शरीर के कई टुकड़े किए।

    follow google newsfollow whatsapp