Urfi Javed on taliban : अब तालिबान ने नया नियम बनाया है जिसके तहत अकेली महिलाओं का लॉन्ग डिसटेंस रोड ट्रिप (long distance road trip) बैन कर दिया गया है। इंटरटनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने तालिबान के इस फैसले की निंदा की है। तालिबान के इस बैन की आलोचना करते हुए उर्फी ने लिखा - ''तालिबान के जल्दी पतन होने की कामना करती हूं। अपना धर्म दूसरों पर थोपना बंद करो। उर्फी जावेद इससे पहले भी ऐसी घटनाओं की निंदा करती आई हैं। उर्फी जावेद खुद हिंदू धर्म को समझने की कोशिश कर रही हैं। वो मुस्लिम धर्म में भरोसा नहीं करतीं।''
Urfi Javed : अब तालिबान के पतन को लेकर की दुआ, बोलीं : अपना धर्म दूसरों पर थोपना बंद करो
29 Dec 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:11 PM)
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने की तालिबान के पतन की दुआ, हिन्दू धर्म को समझने के लिए आजकल भगवद गीता पढ़ रही, Do read more latest क्राइम न्यूज़, crime stories (क्राइम स्टोरीज), videos on Crime Tak.
ADVERTISEMENT
पिछले दिनों उर्फी जावेद ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो उनकी मां और भाई मुस्लिम धर्म को मानते हैं। उनका कहना था कि वे उन्हें भी इसे मानने के लिए फोर्स नहीं करते। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो ना मुस्लिम धर्म को मानती हैं और ना ही किसी मुस्लिम लड़के से शादी करेंगी। उर्फी जावेद अपने बेबाकपन की वजह से काफी फेमस हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो आजकल भगवद गीता पढ़ रही हैं और हिंदू धर्म को जानने की कोशिश कर रही हैं।
ADVERTISEMENT
उर्फी अपने बेबाक बयानों की तरह अपने बोल्ड आउटफिट्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद को उनके फैशन सेंस और अतरंगी ड्रेसअप के लिए ट्रोल किया जाता है। पिछले दिनों एक्ट्रेस एक कटआउट ड्रेस में नजर आई थीं जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा था क्या ड्रेस चूहे ने कुतर दी। बाद में उर्फी ने चूहे की फोटो शेयर कर उसे अपना ड्रेस डिजाइनर बताया था।
ADVERTISEMENT