UP Noida news: पुलिस ने चीनी व्यक्ति के प्रमुख भारतीय सहयोगी समेत 4 को दिल्ली से गिरफ्तार किया

PTI

28 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)

Up noida crime news in Hindi: noida police ने चीनी व्यक्ति के प्रमुख भारतीय सहयोगी समेत चार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जासूसी मामले (china spy case Noida) में हुई कारवाई.

CrimeTak
follow google news

Up noida spy Chinese case: वर्ष 2020 से भारत में अवैध रूप से रह रहे चीन के एक नागरिक की गिरफ्तारी की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में रवि नटवरलाल शामिल है जिसे 13 जून को हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल से उसकी भारतीय मित्र पेटेख्रीनुओ के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें...

अधिकारियों ने कहा, इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन पुलिस कर्मियों को कथित तौर पर ज़ू फी से जुड़े मामले की जांच में उनकी भूमिका और ग्रेटर नोएडा के घरबारा गांव में स्थित एक अवैध लक्जरी क्लब के संचालन के कारण हटा दिया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ''इस मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रवि नटवरलाल, पुष्पेंद्र, प्रदीप और एलन के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली के गौतम नगर इलाके से थे।''

अधिकारी ने कहा कि तीनों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) विशाल पांडे कर रहे हैं।

    follow google newsfollow whatsapp