UP Gorakpur Crime News : लड़की ने लड़की से किया रेप!

CHIRAG GOTHI

01 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)

UP Crime News : गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक लड़की ने जेंडर छिपाकर दूसरी लड़की से रेप GIRL RAPED BY GIRL किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CrimeTak
follow google news

विनीत पांडेय के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Crime News : यूपी के गोरखपुर में एक लड़की ने लड़की से ही रेप कर दिया। बहाने से उसे ग्वालियर बुलाया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को 10 दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें...

पूरा मामला जानिए

इस वारदात की शुरुआत हुई फेसबुक से । दो महीने पहले फेसबुक के जरिए एक लड़की की दोस्ती एक दूसरी लड़की से हुई। बातों बातों में आरोपी लड़की ने बताया कि वो उसे फिल्मों में काम दिला सकती है, लेकिन इसके लिए उसे ग्वालियर आने पड़ेगा। पीड़िता बातों में आ गई। वो ग्वालियर पहुंची तो उसे पता चला कि फेसबुक फ्रेंड लड़की एक बड़ी गैंग चलाती है और नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करती है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़की उसे अपने कई दोस्तों के पास भेजती थी। वह किसी तरह से उनके चंगुल से भाग निकली। उसने अपनी आपबीती अपनी एक रिश्तेदार को बताई। पुलिस ने इस आधार पर आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। यहां कई सवाल खड़े हो रहे है, मसलन

1. क्या फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़की ग्वालियर पहुंची ?

2. पीड़िता को कैसे पता चला कि लड़की गलत काम में शामिल है ?

3. उसने इस बात का तुरंत विरोध क्यों नहीं किया ?

4. कैसे आरोपी के चंगुल से लड़की फरार हुई ?

5. पीड़ित को 10 दिनों तक बंधक बनाने के दौरान उसके साथ क्या क्या हुआ ?

6. पीड़िता को बंधक कैसे बना लिया ? किस जगह पर उसे रखा गया था?

7. कब से आरोपी इस धंधे में शामिल थी ?

पुलिस ने बताया कि गोरखपुर जनपद की रहने वाली पीड़िता 10वीं पास है, जबकि आरोपी ग्वालियर की रहने वाली है। जांच में ये बात सामने आई कि आरोपी महिला अपना जेंडर छिपाकर बच्चियों को अपने जाल में फंसाती थी। उनके साथ संबंध बनाती थी। फिर वीडियो बनाकर उसे बेचती थी। बाद में बच्चियों से भी पैसे की मांग करती थी।

    follow google newsfollow whatsapp