Shams ki Zubani: ...जब आरुषी केस जैसी गलती की यूपी पुलिस ने

CHIRAG GOTHI

18 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

Shams ki Zubani: शम्स की जुबानी में आज बात यूपी के फिरोजाबाद के सिरसागंज इलाके में हुई हत्या की वारदात की। घटना 21 नवंबर 2020 को हुई थी। गौरव ने खुशबू की हत्या कर दी थी।

CrimeTak
follow google news

Shams ki Zubani: शम्स की जुबानी में आज बात यूपी के फिरोजाबाद के सिरसागंज इलाके में हुई हत्या की वारदात की। घटना 21 नवंबर 2020 को हुई थी। सिरसागंज थाना क्षेत्र में खुशबू और उसका प्रेमी अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों का घर एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर था। दोनों की शुरुआत में दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।अब खुशबू गौरव से शादी करना चाहती थी, ताकि वो अपनी जिंदगी उसके साथ बिता सके। शुरुआत में तो गौरव तैयार था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता चला गया, वैसे-वैसे गौरव का मन भी बदलता चला गया। अब गौरव को ये लगने लगा कि खुशबू उसे शादी के लिए तंग कर रही है। और अब वो ये चाहता नहीं था।

उसने खुशबू को समझाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन एक वक्त ऐसा आ गया कि जब उसे ये लगने लगा कि खुशबू उसे परेशान कर रही है और यहां तक कि ब्लैकमेल कर रही है। बस फिर क्या था गौरव ने खुशबू को मारने की योजना बना डाली। इसके लिए उसने अपने घरवालों को भी इसमें शामिल कर लिया।

यह भी पढ़ें...

Shams ki Zubani: 21 नवंबर को गौरव ने खुशबू को अपने घर बहाने से बुला लिया। उसे ये कहा गया कि शादी के बारे में बात करनी है। खुशबू गौरव के घर आ गई। तभी उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। इसमें गौरव का साथ दिया, उसके भाई ने।

फिर क्या था खुशबू की हत्या करने के बाद उसके शव को गौरव ने अपने घर में गड्ढा खोद कर दबा दिया। ऊपर बोरियां रखी थी और कूलर रख दिया ताकि किसी को शक न हो।

Shams ki Zubani: अब गौरव और उसके परिवार को ये पता था कि पुलिस को जब इस बारे में पता चलेगा तो वो हमारे घर आएगी। लिहाजा गौरव का परिवार घर छोड़ कर भाग गया और परिवार के सारे सदस्य अलग अलग जगह चले गए। खूशबू के गायब होने के बाद उसी रात से गौरव उसके पिता ‌मुन्नालाल, भाई अक्षय व अर्जेस और मां ज्ञान देवी घर से फरार हो गए ‌थे।

उधर, खुशबू के परिवार वाले इस बात से परेशान थे कि उनकी लड़की का कुछ भी अता-पती नहीं लग रहा है। लिहाजा उन्होंने सिरसागंज पुलिस में शिकायत की। सिरसागंज पुलिस को गौरव और खुशबू के संबंधों के बारे में बताया गया। लिहाजा पुलिस टीम जांच करते हुए गौरव के घर पहुंची, लेकिन घर के बाहर ताला लगा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने ये समझा कि गौरव का परिवार तो घर पर है ही नहीं। घर के बाहर ताला लगा हुआ है। पुलिस टीम घर के बाहर से ही चली गई।

धीरे-धीरे समय बीतता चला गया, लेकिन न तो गौरव का कुछ पता चला और न ही खुशबू का। पुलिस को बीच में पता चला कि गौरव को फरीदाबाद देखा गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। अचानक 8 अक्टूबर को पुलिस को गौरव के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने मौका पाकर गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

Shams ki Zubani: गौरव ने ये खुलासा किया कि उसने ही अपने परिवार के साथ मिल कर खुशबू की हत्या की थी। यानी करीब दो साल बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। और इससे यूपी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई, क्योंकि अगर उस वक्त पुलिस ने गौरव के घर का ताला खुलवाकर तलाशी ली होती तो शायद उसी दिन चीजें साफ हो जाती।

अब पुलिस गौरव के घर पहुंची और गड्ढा खोदा गया। जमीन के अंदर से खुशबू का कंकाल बरामद हुआ। तो इस तरह से ये मामला सुलझा और इस तरह से यूपी पुलिस की लापरवाही सामने आई।

    follow google newsfollow whatsapp