UP Crime: बरेली में गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप, गर्भ में बच्चे की मौत

TANSEEM HAIDER

21 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)

Bareilly Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मझगवां में दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने भी सुना उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, न्याय के लिए महिला भ्रूण लेकर एसएसपी के पास पहुंच गई।

CrimeTak
follow google news

Bareilly Gangrape: आरोप है कि तीन लोगों ने एक 3 महीने की गर्भवती (Pregnant) महिला (Women) के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया। रेप के बाद महिला का गर्भपात (Abortion) हो गया। महिला किसी काम से खेत पर गई थी तभी वहा घात लगाए बैठे गांव के ही दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को मौके पर ही तड़पता छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

काफी देर से जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में देखने पहुंचे। तो महिला गंभीर हालत में मिली। जिसके बाद तुरंत ही परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए जहां महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टर ने हर संभव कोशिश की।

यह भी पढ़ें...

अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद नवजात शिशु को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्चा महिला के गर्भ में ही मर गया। पीड़ित महिला के परिजन न्याय के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।

गैंगरेप के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए महिला के परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे जिनके हाथ में प्लास्टिक के जार में शिशु का भ्रूण भी था। जिसने भी इस दृश्य को देखा कि महिला के हाथ में नवजात भ्रूण है दंग रह गया। मामले को संज्ञान लेते एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला के बयान लिए जा रहे हैं। जल्दी सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि महिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस कप्तान को बताया कि गैंगरेप के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि तीनों आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

    follow google newsfollow whatsapp