Sidhu Moose Wala Case : पंजाब समेत कई राज्यों में रंगदारी वसूली की बाढ़! मूसेवाला केस के बाद मिल रही है ताबड़तोड़ धमकियां

CHIRAG GOTHI

23 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)

Punjab crime : गोल्डी बरार (GOLDY BRAR) के नाम का इस्तेमाल एक शख्स कर रहा था, सच कुछ और था। आरोपी ने (gun license) लेने के लिए अपने ही घर पर फर्जी फायरिंग (fake firing) कराई थी और ये कहानी गढ़ी थी।

CrimeTak
follow google news

Sidhu Moosewala Case : पंजाब समेत कई राज्यों में रंगदारी वसूली की बाढ़ सी आ गई है। मूसेवाला केस के बाद अब कई गैंग्स्टर एक्टिव हो गए है। इसी क्रम में दिल्ली में एक तरफ जहां एक विधायक को गैंग्स्टर नीरज बवाना की तरफ से धमकी मिली है तो वहीं इसी क्रम में कई फर्जी घटनाएं भी सामने आ रही है। एक फर्जी घटना सामने आई है पंजाब के मोगा से।

एक शख्स को धमकी मिली। ये धमकी उसे किसी छोटे-मोटे गैंग्स्टर ने दी, लेकिन इस शख्स ने गोल्डी बरार के नाम से धमकी मिलने की बात पुलिस को बताई। पुलिस सचेत हो गई। आरोपी ने इसके बाद बंदूक का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया। आरोपी ने अपने ही घर पर फर्जी हमला करा दिया, पर यहां उसकी ये चाल कामयाब नहीं हो पाई। अब वो इन चक्करों के चक्कर में जेल जाएगा।

यह भी पढ़ें...

मामला पंजाब का है। पंजाब के मोगा में शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए घर पर फर्जी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी तरलोचन को उसके दो सहयोगियों कुलविंदर और सुखवंत के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने उसके घर पर ही गोलीबारी करने में मदद की थी।

पुलिस ने फरीदकोट जिले के ग्राम चन्नियां निवासी जगमीत सिंह उर्फ जगमिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से एक .315 बोर की देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, सात जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक पेन ड्राइव बरामद हुए है।

    follow google newsfollow whatsapp