Shrikant Tyagi Noida: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी की पत्नी हिरासत में...

CHIRAG GOTHI

09 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)

Noida Shrikant Tyagi Case: नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की पत्नी wife of shrikant को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

CrimeTak
follow google news

भूपेन्द्र चौधरी/संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Noida Shrikant Tyagi Case: महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने करीब 6 बजे श्रीकांत के फ्लैट से पत्नी को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। त्यागी कहां है, इसका कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है। 8 टीमें उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें...

नोएडा की सोसायटी में एक महिला से गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोपी BJP नेता श्रीकांत त्यागी (BJP Leader SriKant) की पुरानी करतूतें भी सामने आ रहीं हैं। करीब दो साल पहले श्रीकांत त्यागी उस समय विवादों में आया था जब उसे गर्लफ्रेंड के साथ उसकी बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा था। ये वाकया लखनऊ का है, जिसमें पुलिस केस भी हुआ था।

दो साल पहले उसकी पत्नी ने लखनऊ के अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। उस समय श्रीकांत की पत्नी व गर्लफ्रेंड में जमकर मारपीट हुई थी फिर पुलिस भी मौके पर आई थी। श्रीकांत की पत्नी ने बयान दिया था कि पति की गर्लफ्रेंड ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए और बच्चों को भी पीटा था, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड ने बयान दिया था कि वो अपने अपार्टमेंट में थी तभी श्रीकांत की पत्नी और एक अन्य महिला पहुंची और पत्थर से हमला कर दिया था।

    follow google newsfollow whatsapp