Shraddha Case : क्या दिल्ली के त्रिलोकपुरी में फेंका गया था श्रद्धा का सिर ?

CHIRAG GOTHI

17 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Shraddha Case : श्रद्धा मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। इसी साल जून के महीने में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना के त्रिलोकपुरी इलाके में कटा हुआ सिर और हाथ मिले थे।

CrimeTak
follow google news

वरुण सिन्हा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shraddha Case : श्रद्धा मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। इसी साल जून के महीने में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना के त्रिलोकपुरी इलाके में कटा हुआ सिर और हाथ मिले थे। ये घटना श्रद्धा की मौत के बाद हुई थी। उस केस में अभी तक ये नहीं पता चला सका है कि वो सिर और हाथ किसके थे, क्योंकि जो सिर और हाथ का हिस्सा मिला था वो पूरी तरह खराब हालत में था। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये टुकड़े श्रद्धा के शरीर के थे या नहीं ? इसकी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें...

अब पुलिस महरौली के जंगलों में मिली हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजा है। इन दोनों जगहों पर मिले टुकड़ों की DNA रिपोर्ट को पुलिस मैच करवाएगी और जानने की कोशिश करेगी कि क्या यह लाश के टुकड़े श्रद्धा के तो नहीं थे। दक्षिणी जिला पुलिस ने पूर्वी जिला पुलिस से इस मामले में संपर्क किया है। पूर्वी जिला पुलिस ने इस मामले की जानकारी दक्षिणी जिला पुलिस को सौंप दी है।

उधर, अभी तक इस सिलसिले में शरीर के 10 टुकड़े मिल चुके हैं। उधर, पुलिस को आफताब की कई महिला मित्रों के बारे में पता चला है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं डेटिंग ऐप्स के जरिए उसके संपर्क में आई थीं। वो कुछ समय में ही कई सिम का इस्तेमाल कर चुका था। आखिर आफताब ऐसा क्यों करता था ? क्या वो कोई गलत काम कर रहा था, इस लिहाज से वो डर के मारे बार बार सिम बदल लेता था।

मर्डर के बाद बेचा फोन, क्यों ? : श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स पर बेचा था। पुलिस इस फोन को रिकवर करने की कोशिश में जुटी है ताकि उससे कुछ जानकारी मिल सके। सवाल ये भी है कि क्या फोन में कुछ ऐसे सबूत थे, जिससे डर कर उसने ये फोन ओएलएक्स पर बेचा था।

    follow google newsfollow whatsapp