Shraddha Case : आफताब तिहाड़ जेल में खेल रहा है शतरंज!

CHIRAG GOTHI

02 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)

Shraddha Case latest today news : श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब को शतरंज का खेल बहुत पसंद है। बैरक नंबर-4 में बंद आफताब टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है। More on CrimeTak.in

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shraddha Walker Case : श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब को शतरंज का खेल बहुत पसंद है। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक बैरक नंबर-4 में बंद आफताब टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है। वह अपने बैरक में अकेले ही शतरंज की बिसात बिछाता है।

यह भी पढ़ें...

इसके अलावा उसका जेल रूटिन दूसरे कैदियों की तरह ही है। हालांकि उसे अलग सेल में रखा गया है। प्रशासन को इस बात की भी आशंका है कि कहीं वो खुदकुशी न कर ले, इसके लिए भी हर वक्त बैरक के बाहर पुलिस कर्मी तैनात है। बैरक सीसीटीवी से लैस है। उसकी हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Mehrauli Murder Case: आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट हुआ था। अब आज उसका 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' होगा। ये टेस्ट दिल्ली के तिहाड़ जेल में होगा। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई नया सुराग मिल सकता है। यह टेस्ट सुबह 10 बजे होगा, जो 3 बजे तक चलेगा।

हालांकि नार्को टेस्ट में आफताब ने हत्या की बात कबूली है। अब देखना होगा कि क्या 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' के दौरान क्या वो कुछ खुलासे करता है या नहीं ?

इसके साथ साथ पुलिस अब जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस के पास चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों का वक्त होता है। पुलिस की कोशिश है कि इससे पहले सारे सबूत इकट्ठे कर लिए जाए ताकि टाइम पर चार्जशीट दाखिल हो।

ऐसे हुआ गोल्डी अरेस्ट ?

    follow google newsfollow whatsapp