Shahrukh Pathan Delhi Riots : दिल्ली दंगे का आरोपी शाहरुख पठान चार घंटे के लिए आया जेल से बाहर

CHIRAG GOTHI

27 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)

Shahrukh Pathan Delhi Riots : दिल्ली दंगे का आरोपी शाहरुख पठान आया जेल से बाहर, स्वागत के लिए जुटी भीड़ DO READ MORE AND LATEST CRIME NEWS AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shahrukh Pathan Delhi Riots : दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान चार घंटों के लिए जेल से बाहर आया और चर्चा का विषय बन गया। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख पठान के समर्थकों की भीड़ उसका स्वागत कर रही है।

यह भी पढ़ें...

वीडियो मौजपुर इलाके का था। ये वो ही शाहरुख है, जिसने साल 2020 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों के दौरान पुलिसवाले की तरफ बंदूक तान दी थी और गोलियां भी चलाई थी। शाहरुख पठान जेल से पेरोल पर आया था। यह वीडियो 23 मई 2022 (सोमवार) का है। उस दिन उसे 4 घंटे की कस्टडी परोल पर रिहा किया गया था। शाहरुख पठान को यह परोल उसके बीमार पिता से मिलने के लिए मिली थी। अब उसे वापस जेल भेज दिया गया है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 23 फरवरी 2020 को अचानक दंगे भड़क गए थे। इन दंगों के दौरान 53 लोगों की जान गई थी। वहीं, सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे।

    follow google newsfollow whatsapp