अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई गई थी, Raju Srivastav को 15 दिन बाद आया होश!

CHIRAG GOTHI

25 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के तमाम फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। राजू को आज सुबह होश आ गया है। राजू बीते 15 दिनों से AIIMS में भर्ती हैं।

CrimeTak
follow google news

मिलन शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव को आज सुबह होश आ गया है। वो बीते 15 दिनों से AIIMS में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। राजू श्रीवास्तव के PRO और एडवाइजर अजीत सक्सेना कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा - 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया है। राजू के होश में आने से कॉमेडियन के परिवार के चेहरों की मुस्कान लौट आई है। राजू के तमाम फैंस जो उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे थे, उन्होंने भी अब राहत की सांस ली है।'

राजू को सुबह 8.10 बजे होश आया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।

राजू के ट्रीटमेंट में ली गई न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद

बीते दिन डॉक्टर्स ने बताया था कि राजू के ब्रेन की तीन नसों में से एक नस अभी भी ब्लॉक है और इसका इलाज चल रहा है। राजू के इलाज के लिए डॉक्टर्स न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। राजू श्रीवास्तव की मानसिक कंडीशन में सुधार लाने के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई थी। उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

    follow google newsfollow whatsapp