PUBG Murder : 'बच्चा मां को नहीं मार सकता', बाल संरक्षण टीम का सनसनीखेज खुलासा! तो फिर किसने मारा और क्यों ?

CHIRAG GOTHI

14 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)

Lucknow PUBG Murder Case: लखनऊ में PUBG के लिए नाबालिग बेटे के द्वारा मां की हत्या का राज अभी दफन है। बाल संरक्षण आयोग की टीम का कहना है कि लड़के से पूछे गए सवालों के जवाबों से संदेह हो रहा है।

CrimeTak
follow google news

आशीष श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Lucknow PUBG Murder : तो क्या 16 साल के आरोपी ने अपनी मां का कत्ल नहीं किया ? तो फिर किसने कत्ल किया ? इस सिलसिले में बाल संरक्षण आयोग ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आयोग की टीम का कहना है कि इस बात पर संदेह हो रहा है कि बच्चे ने अपनी मां का कत्ल किया हो।

यह भी पढ़ें...

क्यों हो रहा है संदेह ?

बाल संरक्षण आयोग की रिसर्च विंग इस केस की तफ्तीश कर अंतिम रिपोर्ट देगी। अभी तक पूछताछ में बच्चे द्वारा हत्या किए जाने पर आयोग की टीम ने संदेह जताया है।

क्या क्या सवाल पूछे बच्चे से ?

सवाल- बेटा आपने मम्मी को मारा?

जवाब- हां।

सवाल- बेटा आपके दोस्त कौन-कौन है?

जवाब- बहुत सारे हैं, सब अच्छे हैं।

सवाल- आपकी कितनी गर्लफ्रेंड है?

जवाब- एक भी नहीं।

सवाल- स्कूल में लड़ाई हुई है कभी?

जवाब- मुझे बुरा लगता था तो मैं मारता था सबको।

सवाल- मम्मी ने कभी मारा?

जवाब- हां, बहुत बार मारा, गलतीं नही होती थी तब भी मारती थीं।

सवाल- तुमको गुस्सा आता था, जब मारती थीं?

जवाब- हां आता था।

सवाल- पापा अच्छे हैं?

जवाब- हां हैं, पापा की बात मानता हूं।

सवाल- मम्मी मारती थीं तो पापा क्या कहते थे?

जवाब- बोलते थे जो मन में आये करो।

सवाल- बेटा ये बताओ मम्मी अच्छी हैं या पापा?

जवाब- पापा।

सवाल- अच्छा आपको नानी के घर अच्छा लगता है या दादी के घर?

जवाब- नानी के घर।

सवाल- आपको चाचा प्यार करते हैं ज्यादा या मामा?

जवाब- मामा प्यार करते हैं।

सवाल- अपने मम्मी को क्यों मारा?

जवाब- मुझे रोका टोकी करती थी।

सवाल- आपको गुस्सा आता है? देखने में तो नहीं लगता आपको गुस्सा आता होगा?

जवाब- नहीं आता है, कभी-कभी आता है।

सवाल- कौन सा खेल पसंद है?

जवाब- क्रिकेट।

सवाल- अभी तो छुट्टियां चल रही है?

जवाब- हां।

सवाल- कितनी देर खेलते हो?

जवाब- सुबह-शाम जब दोस्त आते हैं।

सवाल- खेलने के लिए बाहर जाते हो?

जवाब- मम्मी बाहर जाने नहीं देती है।

सवाल- किन लोगों के साथ खेलते हो?

जवाब- मेरे दोस्त हैं उनके साथ।

सवाल- बहन को भी ले जाते हो?

जवाब- नहीं, वो नहीं जाती है।

सवाल- बहन को क्या पसंद है? रक्षाबंधन पर आप उसको क्या देते हो?

जवाब- चॉकलेट।

सवाल- पापा के पास कितनी बार गए?

जवाब- एक बार भी नहीं।

सवाल- दादा-दादी, नाना-नानी के यह जाना होता है या वो लोग आते हैं?

जवाब- हां, आते हैं।

सवाल- कौन ज्यादा आता है?

जवाब- नाना-नानी।

सवाल- आपको अपने रिश्तेदारों में सबसे अच्छा कौन लगता है?

जवाब- नाना-नानी।

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सूच्चिता के मुताबिक, 'बच्चे का बार-बार अपनी मां के प्रति झुकाव था और वह कभी मां को मार नहीं सकता है, बच्चा लड़ तो सकता है, बच्चा नाराज होकर घर से जा सकता है, लेकिन विदेशी पिस्टल से क्यों गोली चलाई ? इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो रही है। संदेह हो रहा है कि इसमें कोई तीसरा भी है।' रिसर्च विंग इस बच्चे के केस को हैंडल करेगी, जिसमें 2 साइकोलॉजिस्ट, 2 अधिवक्ता, 2 डॉक्टर और 2 बाल सरंक्षण आयोग के लोग आमने सामने बैठ कर एनालाइज करेंगे।

लखनऊ के पीजीआई इलाके में 16 साल के बेटे पर अपनी मां की हत्या का आरोप है। पुलिस का दावा है कि बच्चे को मां PUBG खेलने से रोकती थीं, जिस वजह से उसने हत्या कर दी।

    follow google newsfollow whatsapp