Nora Fatehi: नोरा फतेही पहुंची EOW के दफ्तर, शुरू हुई पूछताछ

CHIRAG GOTHI

15 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

Nora Fatehi: जैकलीन से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद अब नोरा फतेही EOW के दफ्तर पहुंच गई है। उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है।

CrimeTak
follow google news

Nora Fatehi: नोरा फतेही दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर में पहुंच गई है। उसने पूछताछ शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही को बुलाया था। नोरा फतेही के सामने आज पिंकी इरानी को बैठाकर पूछताछ होगी।

इससे पहले नोरा फतेही से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। इसमें तीन बार ED ने पूछताछ की जबकि एक बार आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की है। नोरा अब तक इनकार कर रही है कि उसे सुकेश के किसी अपराध से जुड़े होने की जानकारी थी।

यह भी पढ़ें...

यहां उनसे कई सवाल पूछे जाएंगे ...

क्या कभी सुकेश से सीधी मुलाकात हुई ?

किसके जरिए सुकेश से पहली बार बात हुई ?

कब कैसे कितने गिफ्ट सुकेश ने दिए ?

ईओडब्ल्यू ये जानने की कोशिश कर रही हैं की नोरा को सुकेश के काले कारनामों की कितनी जानकारी थी, और ये जानकारी उन्हें कब लगी। और क्या इसके बाद भी इनकी कोई बात हुई ?

    follow google newsfollow whatsapp