UP Crime: 19 साल की लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

TANSEEM HAIDER

02 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

UP News: नोएडा पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया जो जिसने 19 साल की लड़की के अशळील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए थे।

CrimeTak
follow google news

Noida Crime News: नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने लड़की (Girl) के अश्लील फोटो (Obscene Photo) और वीडियो (Video) इन्स्टाग्राम पर वायरल (Viral) करने वाला युवक (Accused) को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी का नाम आकाश है जो कि बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा के सेक्टर-37 चौराहा से गिरफ्तार किया है।

दरअसल नोएडा निवासी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि बिसरख के रहने वाले एक युवक ने बहला फुसला कर उनकी बेटी की अश्लील और अंतरंग तस्वीरें हासिल कर ली हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं। इस शिकायत के बाद नोएडा पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी।

यह भी पढ़ें...

नोएडा पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि 19 साल की लड़की को युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शारिरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं शारारिक सम्बंध बनाते समय आरोपी ने लड़की के वीडियो बनाए और मोबाइल में तस्वीरें भी कैद कर लीं। जिसके बाद से लड़का इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था।

अभी लड़की कुछ समझ पाती कि आरोपी ने लड़की की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। जिसके बाद ये मामला सेक्टर 39 पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस की टीम जुलाई के महीने से इस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आकाश को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    follow google newsfollow whatsapp