Mumbai Rape News : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 26 साल की लड़की से रेप

PTI

08 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)

Mumbai Rape News : कर्ज में डूबी एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक शख्स से दोस्ती की. इस दोस्ती के बाद लड़के ने लड़की से रेप (Rape) किया और फोन बंद कर लिया. इस केस में रेप की रिपोर्ट दर्ज हुई है.

CrimeTak
follow google news

Mumbai Rape News : महाराष्ट्र में सोशल मीडिया (Social Media) फ्रेंड पर 26 साल की लड़की से रेप (Rape) का आरोप लगा है. दुष्कर्म का ये केस महाराष्ट्र के पूर्वी उपनगर चेंबूर का है. इस मामल में पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है.

तिलक नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुई, जब 35 वर्षीय आरोपी कथित तौर पर पीड़िता से मिला और उसे चेंबूर में एक अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती गांठी थी और उनकी ऑनलाइन चैट के दौरान पीड़िता ने आरोपी को बताया था कि वह बहुत कर्ज में है और उसे चुकाने के लिए मदद की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा कि कांबले नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता से कहा था कि वह उसे कर्ज चुकाने में मदद करेगा और कथित दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता का फोन उठाना बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

    follow google newsfollow whatsapp