महाराष्ट्र बीड रेप अपडेट : बीड में 400 लोगों पर नाबालिग लड़की से रेप का मामला, 3 गिरफ्तार, बीड में सामने आई शर्मनाक घटना

CHIRAG GOTHI

15 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:09 PM)

महाराष्ट्र के बीड में सामने आई शर्मनाक घटना 400 लोगों पर नाबालिग लड़की से रेप का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया, Read more crime news in Hindi on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

Maharashtra Beed Rape update : महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म हो रहा था, दुष्कर्म करने वाले एक, दो, तीन नहीं बल्कि 400 लोग थे। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि 16 साल की लड़की के साथ 6 महीने में 400 से अधिक लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले के बारे में बीड के एसपी राजा रामास्वामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नाबालिग लड़की के साथ 400 लोगों द्वारा बलात्कार का मामला आया है। रामा स्वामी ने बताया कि ये सब कुछ पिछले 6 महीनों से चल रहा था। इसमें पुलिसवाले भी शामिल थे, जिन्होंने इस नाबालिग के साथ ये घिनौनी हरकत की।

पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को बताया है कि ''मेरे साथ कई लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। मैं शिकायत दर्ज करने के लिए कई बार अंबाजोगई पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस अक्सर मेरा पीछा करती थी। मेरी बात सुनने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं मुझे एक पुलिस कर्मचारी ने प्रताड़ित भी किया है।''

हालांकि, अब इस मामले में एक्शन हो गया है। अब तक पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस नाबालिग की शादी भी हो चुकी है। पीड़िता दो माह की गर्भवती है। उसके बयान के आधार पर चाइल्ड मैरिज एक्ट, दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉस्को के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp