Lakhimpur Kheri: दोनों बहनों का अपहरण नहीं हुआ था, वो खुद ही गई थी : पुलिस, आरोपियों के नाम सुहैल, जुनैद और...

CHIRAG GOTHI

15 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

Lakhimpur Kheri Double Murder: लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों की हुई हत्या को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच से साफ हुआ है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि दोनों खुद ही गई थी।

CrimeTak
follow google news

Lakhimpur Kheri murder news: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में बुधवार शाम एक खेत में दो सगी बहनों हुई हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच से साफ हुआ है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि दोनों खुद ही गई थी। एसपी संजीव सुमन का कहना है कि लड़कियों से खेत में जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।

इस सिलसिले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम छोटू, जुनैद, सुहैल, आरिफ, करीमुद्दीन और हफीजुरहमान हैं। कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें...

ये वाक्या बुधवार शाम का है। लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले थे।

अब यहां कई सवाल खड़े होते हैं

क्या लड़कियों को बहला-फुसला कर आरोपी अपने साथ लेकर गए थे ?

क्या लड़कियां खुद गई थी ?

अगर खुद गई थी तो वो क्यों गई थी ?

क्या लड़कियों को ये पता था कि इतने लोग खेत में मौजूद होंगे ?

क्या उनका रेप के लिए अपहरण किया गया था ?

क्या दोनों को आरोपी पहले से जानते थे ?

पेड़ पर शव कैसे लटके मिले ?

क्या आरोपियों ने दोनों की हत्या करने के बाद शवों को पेड़ से लटका दिया ?

क्या लड़कियों ने खुदकुशी कर ली ?

क्या दोनों लड़कियों का रेप किया गया ?

इस घटना में क्या सिर्फ 6 लोग ही शामिल है ?

क्या इसमें से किसी आरोपी के साथ लड़कियों की दोस्ती पहले से ही थी ?

क्या किसी एक लड़की का या दोनों का अलग अलग आरोपियों से अफेयर चल रहा था ?

क्या एक लड़की के कहने पर उसकी बहन उसके साथ चली गई ?

इन सभी सवालों के जवाब पुलिस खंगाल रही है।

दोनों लड़कियां दलित समुदाय की हैं। मृत लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसकी बेटियों को उनकी झोपड़ी के पास से अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी।

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp