Jharkhand Crime: दो पुलिसकर्मियों ने महिला से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट किया जख्मी

TANSEEM HAIDER

05 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

जहां पूरा देश बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर रहा है। वहीं झारखंड के लोहरदगा में रक्षक कहे जाने वाले पुलिस के जवानों ने ही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

CrimeTak
follow google news

Lohardaga Brutal Rape: लोहरदगा के तुईमू गांव की 50 साल की विधवा (Widow) के साथ दो पुलिसकर्मियों (Policemen) ने गैंगरेप (Gangrape) किया। महिला बुरी तरह पुलिसकर्मियों की बर्बरता का शिकार हुई जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला के साथ गैंगरेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया गया।

ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के जवानों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार कर जख्मी भी किया है। फिलहाल महिला का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक पीड़ित महिला अपने खेत में करीब 11 बजे घास काटने गई थी। जहां उसे अकेला पाकर पुलिस के जवानों ने गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें...

रेप और दरिंदगी के बाद महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई। महिला के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। देखते देखते ये खबर पूरे गांव में फैल गई। महिला के बेटे ने ग्रामीणों की मदद से रात 2 बजे पीड़िता को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

घटना के बाद गुस्से में आए लोग और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल है उसे सख्त सजा मिलेगी।

    follow google newsfollow whatsapp