6 घंटे के लिए बनी सुहागन फिर खुद पोंछ डाला अपनी मांग का सिंदूर

Crimetak.in

06 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:08 PM)

6 घंटे के लिए jharkhand की लड़की बनी सुहागन फिर अपने ही हाथों से पोंछ डाला अपनी मांग का सिंदूर visit crime tak for hindi crime news

CrimeTak
follow google news

JHARKHAND CRIME NEWS

ये पूरा मामला झारखंड के गढ़वा के बरडीहा तहसील के मझिगवां गांव का है।यहां पर एक लड़का किसी के मकान में चोरी छिपे घुस रहा था। इस घर का मालिक था तेतरी कुंवर, किसी के घर में चोरी छिपे दाखिल होने की खबर तेतरी को लग गई और उसने शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें...

शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और लोग चोर के पीछे भाग खड़े हुए। थोड़ी दूर जाकर ही लोगों ने उस चोर को भी दबोच लिया। उसकी पिटाई की तो मालूम चला कि वो चोर नहीं बलकि आशिक है और वो तेतरी कुंवर की बेटी से रात में चोरी छिपे मिलने पहुंचा था। उसने ये भी कहा कि वो तेतरी की बेटी से प्यार करता है।

तेतरी ने अपनी बेटी को बुलाकर इस बारे में पूछा तो उसने भी अपने प्यार का इजहार कर डाला। रात भर लड़के को गांव में ही रखा गया और सुबह उसके परिवार को इस बात की इत्तिला दी गई। लड़के का परिवार भी अब मझिगवां गांव में आ गया। बड़े बुजुर्ग बैठे और तय किया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए।

लड़का और लड़की तो पहले से ही राजी थे अब घरवाले भी राजी हो गए तो दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी में गांव के सभी लोग शरीक हुए। इस शादी से दोनों परिवारों के अलावा लड़का और लड़की भी खुश थे। अचानक ये हैप्पी एंडिंग वाली कहानी में पुलिस की एंट्री हो गई।

किसी ने इस शादी की सूचना बरडीहा थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाना में बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि लड़की की उम्र 19 साल है और लड़के की 16 साल। इस हिसाब से लड़का नाबिलग था और ये शादी कानून की नजर में मान्य नहीं है।

इसके बाद मां और जीजा के कहने पर लड़की ने अपने ही हाथों से थाना परिसर में ही अपनी मांग में लगे सिंदूर को धो डाला। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के को उसके पिता को सौंप दिया गया जबकि लड़की को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।

    follow google newsfollow whatsapp